फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोरिंग के गड्ढ़े में गिरकर मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। क्षेत्र के ग्राम अफजलपुर जरेला में बोरिंग के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरकर एक मासूम की मौत हो गई। परिजनों ने उसके शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया।
विज्ञापन

रंजीत (5) पुत्र राजपाल निवासी अफजलपुर जरेला अपने पिता के साथ खेत पर गया था। पास के ही एक खेत में बोरिंग के लिए गड्ढा खोदा गया था। मासूम खेलते हुए उस बोरिंग के पास चला गया और उसमें गिर गया। राजपाल को इसकी जानकारी नहीं हुई। उसने सोचा बेटा घर चला गया है।
शाम को घर पहुंचने पर बच्चा नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने खेत पर पहुंच कर तलाश शुरू की। बोरिंग में झांककर देखा गया तो बच्चा अचेत हालात में पड़ा था। इसके बाद परिजन उसे गड्ढे से निकाल कर अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे छोटा था रंजीत
कासगंज। रंजीत परिवार में सबसे छोटा था। उसके घर में एक बड़ा भाई व तीन बहने हैं। उसकी मौत से सभी का रो रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें