फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सक्रिय कार्यकर्ताओं की बनाएं बूथ कमेटी

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कांग्रेस की संगठन सृजन अभियान बैठक मंगलवार को विकासखंड करहल के गांव विनायकपुर और पुड़री में हुई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनीता शाक्य ने कहा बूथ कमेटी में सक्रिय कार्यकर्ताओं को ही शामिल करें। पंचायत चुनाव से पहले ही बूथ कमेटियों का गठन करके उनको सक्रिय किया जाए।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनीता शाक्य ने कहा भाजपा सरकार अपराध और भ्रष्टाचार पर अंकुश नहीं लगा पा रही है। किसानों की समस्याओं की सरकार द्वारा अनदेखी की जा रही है। लाभकारी योजनाओं का लाभ पात्रों को नहीं मिल पा रहा है। अपात्रों को लाभ दिया जा रहा है। विकास कार्यों में भेदभाव किया जा रहा है। किसानों की लड़ाई केवल कांग्रेस ही सड़क से लेकर सदन तक लड़ रही है।
चुनाव को देखते हुए पार्टी पदाधिकारी गांव-गांव जाकर कांग्रेस की योजनाओं और नीतियों की जानकारी ग्रामीणों को देें। इस मौके पर मनोज शाक्य, संकोच गौड, कैलाश उपाध्याय, चंद्रप्रकाश दुबे, धारम ङ्क्षसह, अजब सिंह, मनोहर सिंह, नरेंद्र प्रकाश सिंह, चंद्रभान सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें