फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो ट्रक भिड़े, चालक और क्लीनर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बेवर। थाना बेवर क्षेत्र में इटावा रोड पर मंगलवार सुबह दो ट्रक भिड़ गए। इससे एक ट्रक के चालक और क्लीनर घायल हो गए। दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों ट्रकों को सड़क किनारे खड़ा कराया है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह एक चालक रविंद्र सिंह निवासी चकरनगर इटावा ट्रक लेकर कुसमरा से बेवर जा रहा था। उसके साथ में क्लीनर सूरत सिंह निवासी नई मंडी इटावा भी बैठा था। चालक जब ट्रक लेकर नगला केहरी गांव के पास पहुंचा तभी आगे चल रहे दूसरे ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी। इससे पीछे चल रहा ट्रक आगे चल रहे ट्रक से भिड़ गया। चालक और क्लीनर केबिन में फंस गए। खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौकेे पर पहुंच गए।
उन्हें केबिन से बाहर निकाला। दोनों को चोटें आईं। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बेवर अस्पताल पहुंचाया। जहां से उनकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। ट्रकों के टकराने से यातायात बाधित हो गया। पुलिस ने दोनों ट्रकों को सड़क किनारे खड़ा कराकर यातायात चालू कराया। इस संबंध में कोई तहरीर थाने में नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें