आगरा के डॉक्टर भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के पालीवाल परिसर में तीन दिन तक चले पुस्तक मेले में करीब 20 लाख रुपए की पुस्तकों की बिक्री हुई है। इसमें सबसे ज्यादा विज्ञान-तकनीकी, कृषि, इतिहास और साहित्य की पुस्तकों की बिक्री सबसे ज्यादा हुई। खास बात यह है कि बिकने वाली पुस्तकों में 80 फ़ीसदी अंग्रेजी भाषा की हैं।
संयोजक डॉ अनिल वर्मा ने बताया कि पुस्तक मेले में सबसे ज्यादा अंग्रेजी भाषा की पुस्तकों की बिक्री हुई है। इनको कॉलेज संचालक, पुस्तक प्रेमी, शोधार्थी और छात्रों ने खरीदारी की। पुस्तक मेले में दिल्ली, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों के पुस्तक विक्रेता शामिल हुए और 30 स्टॉल लगाई गई थीं।