कासगंज के नबाब तरौरा प्राथमिक कन्या विद्वयालय में बच्चों को पुस्तक वितरित करती जिलापंचायत अध्य
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। नवाब तरोरा पाठशाला में पुस्तक वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष रत्नेश कश्यप एवं सदर विधायक देवेंद्र राजपूत ने 120 बच्चों को पुस्तकों का वितरण किया। पुस्तक पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। इसके साथ ही विद्यालय के
जिला पंचातय अध्यक्ष ने कहा कि जीवन में शिक्षा का काफी महत्व है। शासन से बच्चों को शिक्षा के लिए निशुल्क पुस्तकें उपलब्ध कराई जा रही हैं। बच्चे कड़ी मेहनत कर अपनी शिक्षा ग्रहण करें। जिससे उनका भविष्य उज्ज्वल हो सके। सदर विधायक ने कहा कि परिषदीय स्कूलों में बच्चों को बेहतर शिक्षा दी जाती है। तमाम बच्चे इन विद्यालय में पढ़कर ही बड़े अधिकारी बनते हैं। बच्चों की शिक्षा के लिए सरकार से कई योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। पुस्तकों के मिल जाने से अब उनको अपनी शिक्षा ग्रहण करने में आसानी हो जाएगी। बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव यादव ने कहा कि पुस्तकों की पहली लॉट जो प्राप्त हुई है उसको बच्चों तक पहुंचाया जा रहा है। अभी तक पुरानी पुस्तकों के माध्यम से बच्चों की पढ़ाई हो रही थी। अब बच्चे नई पुस्तकों से पढ़ सकेंगे। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि बौबी कश्यप, डीसी वीरेंद्र, प्रधानाचार्य आलोक यादव आदि मौजूद रहे।