फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरखुरानों ने श्रमिक को बेहोश कर लूटे 60 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
बाह। भदरौली के रहने वाले होमगार्ड सतीश चंद्र (52) शनिवार सुबह हाईवे किनारे बेहोश पडे़ मिले। मौके पर पहुंची पत्नी राजकुुमारी ने बताया कि दिल्ली से घर लौटते समय जहर खुरानों ने बस में बेहोश कर उनके पास से 60 हजार रुपये लूट लिए।
विज्ञापन

भदरौली निवासी सतीश चंद्र पुत्र तुुलसी राम दिल्ली में होमगार्ड की नौकरी करते हैं। शुक्रवार शाम वह रोडवेज बस में बैठकर दिल्ली से घर के लिए निकले थे। राजकुमारी ने बताया कि बस में बैठते समय बात हुई थी। रात में उनका मोबाइल फोन स्विच ऑफ आ रहा था। शनिवार सुबह पुलिस से मिली सूचना पर वह सीएचसी पहुंची। पुलिस ने उन्हें बताया कि शनिवार सुबह कस्बे में सड़क किनारे वह बेहोश पडे़ मिले तो उन्हें सीएचसी भर्ती कराया गया। बस में जहर खुुरानों ने सहयात्री बन उनसे दोस्ती की। फिर नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया और 60 हजार रुपये लूट लिए। राजकुमारी ने रोडवेजकर्मियों की लापरवाही की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

21 जुलाई : दल्ली से जालौन लौट रहे महाराज सिंह पुत्र गजाधर से जहर खुरानों ने रोडवेज बस में 20 हजार रुपये लूटे।
20 जुलाई : दिल्ली से घर लौट रहे जैतपुर के सूरापुरा गांव के रामनरेश पुत्र जगन्नाथ सिंह से जहर खुरानों ने 40 हजार रुपये लूटे।
7 जुलाई : दिल्ली से ससुराल भिंड के लिए बस से निकले खेरागढ़ पीपल खेड़ा गांव के राजू से जहर खुरानों ने मोबाइल फोन और नगदी लूटे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें