फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सट्टेबाजों ने तोड़ा घर का ताला, कीमती सामान चोरी करने का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

Thu, 25 Jun 2026 11:26 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा में बंद मकान के ताले तोड़कर चोरी का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि सोने-चांदी के जेवरात और रुपये चोरी किए गए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के बल्केश्वर (कमला नगर) में एक मकान का ताला तोड़ने और चोरी के मामले में सटोरिये अंकुश मंगल के भाई सहित तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस का कहना है कि हालांकि अभी चोरी की पुष्टि नहीं हुई है। जिस व्यक्ति ने पुलिस से शिकायत की है, वह भी मकान का मालिक नहीं है।
विज्ञापन


गांव कहेरी, राजाखेड़ा, धाैलपुर निवासी शिवम तोमर ने पुलिस को बताया कि उनका एक घर बल्केश्वर में है। वह 2 जून को अपने घर पहुंचे। पता चला कि ताले टूटे हैं। अलमारी से सोने-चांदी के जेवरात और रुपये चोरी हैं। इस पर घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक किया। सामने आया कि एक जून की शाम 4:50 बजे कमला नगर निवासी प्रवीन उर्फ हप्पू, अंकुश मंगल का भाई अनूप और कन्हैयालाल सहित अन्य लोग आए थे। इन सभी ने वारदात की है। अंकुश और प्रवीन बड़े सटोरिये हैं। इस पर प्राथमिकी दर्ज की गई।

 
Trending Videos
विज्ञापन

उधर, पुलिस ने पूरे मामले की जांच की। इसमें सामने आया कि मकान श्रम विभाग की ओर से बनाए गए थे। जिस मकान का ताला तोड़ने का आरोप लगाया गया, उसमें एक महिला रहती थी। महिला ने मकान अपने भतीजे को दे दिया कुछ दिन पहले महिला का भतीजा मथुरा जाकर रहने लगा। शिवम तोमर ने पुलिस को बताया कि महिला के भतीजे पर उसके 30 लाख रुपये हैं। इस कारण उसने अपना मकान दे दिया था। उन्होंने मकान पर ताला लगा दिया था जिस पर कब्जे की कोशिश की गई। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि मकान के कागजात देखे जा रहे हैं। ताला तोड़ने की पुष्टि एक सीसीटीवी फुटेज से हुई है। हालांकि चोरी की बात सामने नहीं आई है। साक्ष्य संकलन कर कार्रवाई की जाएगी।

अंकुश की संपत्ति हुई थी कुर्क
मूलरूप से जगनेर निवासी अंकुश मंगल सटोरिया है। उसकी कमला नगर के ब्रजधाम फेज वन और जनकपुरी कॉलोनी में तीन कोठियां थीं, जबकि एक प्लॉट मलपुरा क्षेत्र में जगनेर रोड पर था। पुलिस ने इनको कुर्क करने की कार्रवाई की थी। वह लॉगइन आईडी लेकर सट्टा कराता था। पूर्व में वह गिरफ्तार किया गया था। गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई थी।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें