फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: हड्डियां मिल रहीं कमजोर, खानपान और व्यायाम पर दें जोर

विज्ञापन
आगरा ऑर्थोपेडिक सोसाइटी के बोन एंड जॉइंट माह के समापन
विज्ञापन
आगरा। आगरा ऑर्थोपेडिक सोसाइटी के बोन एंड जॉइंट माह के समापन पर लोगों को पौष्टिक भोजन और व्यायाम पर जोर देने का संदेश दिया गया। समापन पर सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

अध्यक्ष डॉ. अतुल कुलश्रेष्ठ ने बताया कि 4 अगस्त से पार्क, कारखाने, अस्पताल, बस अड्डे, स्कूल-कॉलेजों में शिविर लगाकर लोगों के हड्डी की जांच की गई। इनमें हर उम्र के लोगों में कैल्शियम की कमी मिली। ऐसे में उनको पौष्टिक आहार लेने, योग-व्यायाम करने और पैदल चलने पर जोर दिया।
सचिव डॉ. संजय चतुर्वेदी ने कहा कि मोटापा, फास्टफूड, खराब दिनचर्या से ये बीमारी बन रही हैं। हड्डियों के घनत्व की जांच कर दवाएं और प्राकृतिक उपचार के बारे में भी जागरूक किया। मुख्य अतिथि डॉ. एससी साहू और विशिष्ट अतिथि डॉ. अशोक विज ने कहा कि आढ़े-तिरछे ढंग से मोबाइल-टीवी और लैपटॉप देखने से भी परेशानी बन रही है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में डॉ. संजीव बोरा, डॉ. अश्वनी सडाना, डॉ. रजनीश मिश्रा, डॉ. बृजेश शर्मा, डॉ. रजत कपूर, डॉ. अनुपम गुप्ता, डॉ. नरेंद्र मल्होत्रा, परिवहन विभाग के क्षेत्रीय प्रबंधक ब्रह्मप्रकाश अग्रवाल, वत्सला प्रभाकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें