अगर सोरों के हरिपदी घाट पर अस्थि विसर्जन की योजना बना रहे हैं तो फिलहाल अपने कार्यक्रम रोकने होंगे। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दो दिन के लिए पाबंदियां लगाई गई हैं जो शुक्रवार रात दस बजे शुरू हो जाएंगी। इन दो दिनों के बंद में सोरों में कोई भी धार्मिक अनुष्ठान नहीं हो सकेंगे।
इसके लिए कोतवाली पुलिस ने गाइडलाइन जारी की है। न अस्थि विसर्जन होगा और न ही अन्य धार्मिक अनुष्ठान हो सकेंगे। लॉकडाउन का पूरी तरह से पालन सुनिश्चित कराया जाएगा। अस्थि कलश लेकर आने वाले श्रद्धालुओं को प्रवेश की इजाजत नहीं मिलेगी।
ये भी पढ़ें- कोख के सौदागरः पुलिस को मिली नेपाल की अस्मिता की पहचान, जल्द होगी सलाखों के पीछे
दो दिन के लॉकडाउन घोषित होने के कारण यह व्यवस्था पुलिस ने कायम की है। कोतवाली निरीक्षक रिपुदमन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को तीर्थनगरी में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।