फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेमा के संसदीय क्षेत्र में बेटियों की शिक्षा के लिए रेखा ने कराया ये काम

Sat, 02 Dec 2017 09:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
हेमा मालिनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिने तारिका रेखा की सांसद निधि से मथुरा के केआर गर्ल्स डिग्री कॉलेज में बने कमरों का लोकार्पण सांसद हेमामालिनी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रेखा उनकी प्यारी सहेली है, बस एक बार कहा और उन्होंने अपनी निधि छात्राओं के लिए दे दी। 
विज्ञापन


कॉलेज में आयोजित लोकार्पण समारोह में हेमा ने ये बात हॉल में मौजूद छात्राओं से साझा की। उन्होंने कहा कि खूब पढ़ो और अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए अतिरिक्त मेहनत करो। उन्होंने कहा कि शहर के पुराने कॉलेजों की स्थिति ठीक नहीं है। ऐसे में इस क्षेत्र के धनवान लोगों को मदद के लिए आगे आना चाहिए। 

बताया कि जब उन्होंने इस कॉलेज की स्थिति देखी तो रेखा से मदद के लिए कहा। उनकी निधि की धनराशि से कमरे बन गए हैं, जो शैक्षणिक कार्य में काम आएंगे। अध्यक्षता करते हुए डा. भीमराव अंबेडकर विवि के कुलपति अरविंद कुमार दीक्षित ने कहा कि समाज के सहयोग से शिक्षा कार्य होना चाहिए। इस अवसर पर कॉलेज की ओर से प्राचार्या डा. शोभा पाठक व अन्य ने सांसद हेमा मालिनी को उनकी पेंटिंग भेंट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल गांधी अचानक ब्राह्मण हो गए...

हेमा मालिनी - फोटो : अमर उजाला
हेमा ने राहुल गांधी के जनेऊ धारण कर मंदिरों में जाने के सवाल पर कहा कि राहुल गांधी अचानक ब्राह्मण हो गए..। ओह दैट्स नाइस। निकाय चुनाव में जीत पर सांसद ने कहा अच्छा कार्य किया जो जनता को नजर आ रहा है। उन्होंने वोट देने के लिए ब्रजवासियों का आभार भी जताया, साथ ही प्रदेश के सभी विजेता मेयर, पार्षदों को शुभकामनाएं दीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें