फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बॉलीवुड एक्टर को मिली धमकी... बोला- मूसेवाला कांड याद है तुझे; दहशत में अभिनेता और परिवार

Mon, 10 Jun 2024 12:36 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

ताजनगरी निवासी बॉलीवुड एक्टर को धमकी मिली है। आरोपी ने कहा कि तुझे मूसेवाला कांड याद है। इससे अभिनेता और परिवार के लोग दहशत में हैं। 
विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेता ललित कुमार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा निवासी बॉलीवुड अभिनेता ललित कुमार को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। मूसेवाला कांड की याद दिलाते हुए धमकाया जा रहा है। दहशत में आए अभिनेता ने रविवार को थाना न्यू आगरा पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। मोबाइल नंबर मुंबई के हैं।

विज्ञापन


ललित कुमार न्यू आगरा थाना क्षेत्र के लॉयर्स कॉलोनी के मूल निवासी हैं। वह लंबे समय से मुंबई में रहकर बॉलीवुड में फिल्म, टीवी सीरियल और वेब सीरीज में किरदार निभा रहे हैं। हालिया रिलीज वेब सीरीज ‘पेइंग घोस्ट’ में उन्होंने भूमिका निभाई है। वह आशुतोष राणा के साथ भी कई फिल्में कर चुके हैं।

ललित ने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले मुंबई में धमकियों का सिलसिला शुरू हुआ था। कॉल करने वाला कहता है कि बहुत फिल्में कर रहा है। मूसेवाला कांड याद है तुझे। तेरा वही हाल होगा। इसके बाद कॉल कट गया। ललित ने बताया कि इसके बाद से अलग-अलग नंबरों से कॉल आना शुरू हो गए। उन्होंने कॉल उठाना बंद कर दिया।
विज्ञापन


अब दो दिन पहले वह आगरा में अपने घर आए तो आगरा में भी धमकी भरे कॉल्स आने लगे। उन्होंने पहले तो नजरअंदाज किया मगर अब इसे गंभीरता से लिया है। उनका कहना है कि मुंबई में कोई है, जो उन्हें काम नहीं करने देना चाह रहा है। 

अब वह अपनी अगली शूटिंग भी आगरा में करेंगे, फिलहाल मुंबई नहीं लौटेंगे। वह रविवार को दोपहर बाद वह थाना न्यू आगरा पहुंचे। यहां इंस्पेक्टर को मोबाइल नंबरों की डिटेल्स मुहैया करवाई। अज्ञात के विरुद्ध तहरीर दी है। इंस्पेक्टर का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें