उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जनपद में शुक्रवार सुबह हादसा घटित हो गया। जीटी रोड पर शुक्रवार की सुबह कपिल मुनि आश्रम के पास बाइक से शाहजहांपुर जा रहे शिक्षक को बोलेरो ने टक्कर मार दी। हादसे में शिक्षक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है।
बेवर थाना क्षेत्र के गांव बनकिया निवासी 35 वर्षीय अरुण कुमार पुत्र शंकर सिंह प्राथमिक विद्यालय हरिहरपुर जिला शाहजहांपुर में सहायक शिक्षक के पद पर तैनात थे। शुक्रवार की सुबह करीब सात बजे वह बाइक से ड्यूटी पर विद्यालय जा रहे थे। बाइक जब जीटी रोड पर गांव करपिया के पास पहुंची।
ये भी पढ़ें- ताजमहलः कोरोना वायरस के चलते बदल जाएंगे सैलानियों के लिए नियम, जानिये टिकट से लेकर गाइड की जानकारी
तभी भोगांव की तरफ से आ रही बोलेरो ने टक्कर मार दी। बोलरो की टक्कर इतनी तेज थी कि अरुण उछल कर काफी दूर जा गिरे। जमीन पर गिरने के बाद उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस हादसा करने के बाद भागे चालक व बोलेरो की तलाश कर रही है।