कासगंज के सोरोंजी तुमरिया में बुधवार की रात ढाबा संचालक ने ढाबा पर खाना खाने आए तीन ग्राहकों के चेहरे पर खौलता तेल डाल दिया। जिससे ग्राहकों के चेहरे व गर्दन झुलस गई। घटना के पीछे एक बार सलाद दिए जाने के बाद दोबारा सलाद मांगना बताया जा रहा है। पीड़ितों ने ढाबा संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
ये है मामला
मानपुर नगरिया की दुर्गा कॉलोनी निवासी संजू सोलंकी, निखिल चौहान, दीपक विश्वास तुमरिया के पंकज राजपूत के ढाबा पर खाना खाने बुधवार की रात लगभग 8 बजे पहुंचे। संजू, निखिल और दीपक का कहना है कि ढाबा संचालक पंकज व अन्य कारीगर शराब पी रहे थे। जब उन्होंने सलाद खत्म होने पर फिर से सलाद मांगी तो ढाबा संचालक ने फ्राई पेन में खोलता तेल लाकर उनके ऊपर डाल दिया, जिससे तीनों ही झुलस गए। उन्होंने अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया।