फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दिल्ली में उसके नाम की दो फर्में...युवक को नहीं लगी भनक, ऐसे हुआ फर्जीवाड़े के बड़े खेल का खुलासा

Sat, 27 Dec 2025 10:39 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा के युवक के नाम पर जीएसटी फ्रॉड किया गया। उसके आधार कार्ड और पैन कार्ड से दिल्ली में दो फर्में खोल दी गईं। मामले की जानकारी के बाद पीड़ित ने केस दर्ज कराया है। 
 
विज्ञापन
साइबर अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के जगदीशपुरा थाना क्षेत्र के मघटई मदनकुंज कॉलोनी निवासी संदीप सिंह के आधार और पैन कार्ड का गलत इस्तेमाल कर किसी ने दिल्ली के पते पर दो फर्जी फर्म रजिस्टर करवा लीं। जानकारी मिलने पर पीड़ित ने जीएसटी कार्यालय और पुलिस आयुक्त दीपक कुमार से लिखित शिकायत की। जगदीशपुरा पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


संदीप सिंह ने बताया कि दिल्ली के पते पर बालाजी इंटरप्राइजेज और बीएस ट्रेडर्स नाम से दो फर्म जीएसटी में रजिस्टर होने की जानकारी मिली। वह दिल्ली कभी नहीं गए। जानकारी की तो पता चला कि उनके आधार और पैन कार्ड का गलत इस्तेमाल कर किसी ने उनके नाम से यह दों फर्म रजिस्टर कराई हैं। उहोंने दिल्ली पश्चिम मंडल में उप सहायक आयुक्त जीएसटी के समक्ष शिकायत की और साइबर सेल को भी प्रार्थना पत्र दिया। उन्होंने पुलिस आयुक्त दीपक कुमार से शिकायत की, जिस पर जगदीशपुरा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। एसीपी लोहामंडी गौरव कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।

ऑनलाइन जांच सकते हैं जानकारी
जीएसटी विशेषज्ञों ने बताया कि किसी फर्म के रजिस्ट्रेशन के लिए पैन नंबर और आधार कार्ड का ऑनलाइन सत्यापन किया जाता है। इसके बाद जीएसटी अधिकारी मौके पर जांच करते हैं और फर्म संचालक की बायोमैट्रिक जांच होती है। ऐसे में सरकारी तंत्र की मिलीभगत के बिना ऐसा होना मुश्किल है। जीएसटी की सरकारी वेबसाइट जीएसटी डॉट जीओवी डाट इन पर जाकर सर्च टैक्सपेयर काॅलम चुनें और पैन नंबर से फर्म रजिस्ट्रेशन की जानकारी ले सकते हैं। कुछ गलत मिलने पर जीएसटी कार्यालय और थाना पुलिस को शिकायत कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें