फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: युवती की हत्या कर फेंकी लाश...यमुना के पुल पर बोरे में बंद मिली, शरीर पर थे चोट के कई निशान

Sat, 24 Jan 2026 07:46 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

उत्तर प्रदेश के आगरा में सनसनीखेज घटना सामने आई है। यमुना के पुल पर बोरे में बंद युवती की लाश मिली। शरीर पर चोट के निशान थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
Crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के जवाहरपुल पर शुक्रवार रात अज्ञात व्यक्ति एक महिला का शव बोरे में रख कर फेंक गया। महिला के शरीर पर चोटों के निशान हैं। पुलिस के अनुसार हत्या कर शव को यमुना में फेंकने का प्रयास था, पर किसी राहगीर के आने पर हत्यारा शव को पुल पर फेंक कर भाग निकला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार रात एक बजे पुलिस कंट्रोल रूम को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा जवाहर पुल पर बोरे में सामान रखकर फेंकने की शिकायत मिली थी। डीसीपी सिटी सैय्यद अली अब्बास दूसरे मामले की तफ्तीश के लिए क्षेत्र में ही थे। सूचना पर वह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे थे। बोरे को खोलने पर पुलिस को उसमें एक महिला का शव मिला। महिला की उम्र करीब 28 वर्ष है। उसके शरीर पर चोटों के निशान हैं। 
 
विज्ञापन

महिला की हत्या की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। माना जा रहा है कि कहीं और हत्या के बाद शव को यमुना में फेंकने के लिए लाया गया है। डीसीपी सिटी ने बताया कि महिला का शव फेंकने वाले की तलाश की जा रही है। सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग देखी जा रही है।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें