फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: नाले में मिला युवक का शव, गले में लिपटी थी रस्सी... चेहरे पर खून के निशान; सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

Mon, 17 Jun 2024 11:34 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

कपड़े की पोटली में बंधा नाले में युवक का शव मिला। उसके गले में रस्सी लिपटी थी। चेहरे पर खून के निशान थे। पुलिस आसपास के सीसीटीवी खंगाल रही है। 
विज्ञापन
Crime Demo - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में सोमवार को नाले में कपड़े में बंधा युवक का शव मिला। गले में रस्सी बंधी हुई थी। चेहरे पर खून के निशान थे। सूचना पर पुलिस अधिकारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। पुलिस एक्सप्रेसवे के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। 

विज्ञापन


घटना एत्मादपुर थाना क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेसवे झरना नाले के पास की है। यहां सर्विस रोड के किनारे बने नाले में एक युवक का शव मिला। शव कपड़े व गाड़ी के सीट कवर में लिपटा था। सूचना पर इंस्पेक्टर फोर्स के साथ पहुंचे। कपड़े की पोटली को बाहर निकाला। युवक की उम्र 35 वर्ष आंकी जा रही है।  

इंस्पेक्टर विजय विक्रम सिंह ने बताया कि युवक के गले में एक प्लास्टिक की रस्सी लिपटी हुई थी। इससे गले पर गहरे निशान थे। एक हाथ व चेहरे पर चोट व खून के निशान थे। काली पैंट व बनियान पहने हुए था। जिस कपड़े में लिपटा हुआ था, उसमें एक पर्ची मिली है। उसमे नंदलाल शर्मा लिखा हुआ है। पर्ची डस्ट (बालू) फरीदाबाद के एक धर्मकांटे की है। 
विज्ञापन


हालांकि उसमें गाड़ी का नंबर नहीं लिखा है। पोटरी में दुपट्टे भी मिले हैं। मृतक पैर से दिव्यांग है। घटना की सूचना मिलने पर डीसीपी सोनम कुमार, एसीपी डॉ सुकन्या शर्मा, एसओजी, सर्विलांस टीम भी पहुंची। पुलिस एक्सप्रेसवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। उसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें