फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: आगरा में रेलवे ट्रैक किनारे मिली युवक की लाश, मालगाड़ी से टकराकर मौत की आशंका; नहीं हो सकी शिनाख्त

Sat, 07 Nov 2026 08:33 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा के फतेहपुरसीकरी में रेलवे ट्रैक किनारे युवक का शव मिला। पुलिस जांच में जुटी है। शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
death demo - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के फतेहपुर सीकरी में शनिवार शाम रेलवे लाइन किनारे खंभा संख्या 46/15, फाटक संख्या 39 के पास एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। माैके पर आरपीएफ के एएसआई शिव नारायण यादव फोर्स के साथ पहुंच गए। जांच शुरू कर दी। साथ ही शव की शिनाख्त के भी प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में मालगाड़ी से टकराकर मौत होने की बात सामने आ रही है। हालांकि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल सकेगा। मृतक की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस और आरपीएफ द्वारा मृतक की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। आसपास के गांवों और क्षेत्र में भी मृतक के बारे में पूछताछ की जा रही है। फिलहाल रेलवे पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें