फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मेले से लापता किशोरी का शव पेड़ से लटका मिला

Tue, 15 Sep 2026 02:12 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सैंया। गांव नदीम में रविवार को मेला से लापता हुई कशोरी का शव पेड़ से लटका मिला। जानकारी के बाद पहुंचे परिजन विलाप करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की।
विज्ञापन

गांव नदीम में निनुआ राम का परिवार रहता है। उनकी पांच पुत्रियां थीं, जिसमें चार का विवाह हो चुका है। सबसे छोटी पुत्री कृष्णा (16) अविवाहित थी। दो पुत्र हैं। मृतका के बड़े भाई देवेंद्र का विवाह हो चुका है और छोटा अविवाहित है। वह मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। गांव में पुराने बाबू महाराज का रविवार को मेला लगा था। इसे देखने के लिए शाम को कृष्णा घर से निकली थी। काफी समय तक जब किशोरी घर नहीं लौटी तो परिजन को चिंता हुई और खोजबीन शुरू की। काेई भी सुराग नहीं लगने पर भाई देवेंद्र ने थाना सैंया में गुमशुदगी दर्ज कराई।

सुबह करीब 6.30 बजे जब लोग खेतों की ओर शौच के लिए गए थे तो वहां उन्होंने किशोरी का शव पेड़ से लटका देखा और परिजन को सूचना दी। जानकारी पर प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार त्रिपाठी पुलिसबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को पेड़ से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू दी है। जांच टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य संकलन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन



किशोरी के लापता होने की थाने पर प्राथमिकी दर्ज है। पुलिस जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। - जसवीर सिंह सिरोही, एसीपी, सैंया
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें