फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेले से लापता नाबालिग की मिली लाश: किशोरी की तलाश में जुटे थे परिजन, खेत में फंदे पर लटका मिला शव

Mon, 14 Sep 2026 12:09 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

किशोरी रविवार को मेला देखने के लिए घरे से गई थी। इसके बाद घर वापस नहीं लाैटी। परिजन किशोरी की तलाश में जुटे थे। सोमवार सुबह किशोरी का शव खेत में फंदे से लटका मिला। 
विज्ञापन
death demo - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के सैंया थाना क्षेत्र के गांव नदीम में रविवार को मेला से लापता हुई कशोरी का शव पेड़ से लटका देख परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 
विज्ञापन


गांव नदीम में निनुआ राम का परिवार रहता है। उनकी पांच बेटियां थीं, जिसमें चार पुत्रियों की शादी हो चुकी है। सबसे छोटी पुत्री कृष्णा 16 वर्ष की थी। दो पुत्र देवेन्द्र व एक छोटा भाई विवाहित है। मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। गांव में पुराने बाबू महाराज का रविवार को मेला लगा था, जिसे देखने के लिए देर शाम कृष्णा घर से निकली थी। 

काफी समय तक जब किशोरी वापस घर नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता हुई। परिजन किशोरी की तलाश कर रहे थे। भाई देवेन्द्र ने थाना सैंया में बहन की गुमशुदगी दर्ज कराई। रविवार सुबह करीब साढ़े छह बजे जब लोग खेतों की ओर शौच के लिए गए थे, तभी किशोरी के शव को पेड़ से लटका देखा। परिजनों को घटना की सूचना दी। सूचना पर पुलिस माैके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसीपी सैंया जसवीर सिंह सिरोही ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें