ब्रज क्षेत्र में रविवार को कई महत्वपूर्ण घटनाएं सामने आईं। आगरा में बुजुर्ग दंपती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मथुरा के वृंदावन में 14वीं मंजिल से गिरकर वृद्ध की जान चली गई। कासगंज में ट्रेन की बोगी में शव मिला। पुलिस शिनाख्त के प्रयास में जुटी है।
आगरा के शाहगंज थाना क्षेत्र में रविवार को बुजुर्ग पति-पत्नी का शव मिला। दोनों का शव फंदे से लटका हुआ मिला। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस जांच में जुटी है। मथुरा के वृंदावन स्थित संस्कार सिटी में दिल्ली निवासी वृद्ध रहते थे। 14वीं मंजिल से गिरकर उनकी माैत हो गई। परिजन के अनुसार वह मानसिक रूप से परेशान थे। लखनऊ से आई विशेष टीम ने आगरा की ब्लड बैंकों पर छापेमारी की। जांच के दाैरान कमियां मिलने पर दो ब्लड बैंक पर प्रतिबंध लगाए गए। अन्य को नोटिस जारी किया है। मैनपुरी में सात साल का मासूम का शव तालाब में मिलने से कोहराम मच गया। मासूम दो दिन से घर से लापता था। कासगंज रेलवे स्टेशन पर एक यात्री का शव ट्रेन में मिला। बोगी की सफाई करने पहुंचे कर्मचारियों ने शव की सूचना दी। पुलिस शव के शिनाख्त के प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन
आगरा में बुजुर्ग दंपती की मिली लाश: फंदे से लटके थे दोनों के शव, परिवार में मचा कोहराम; जांच में जुटी पुलिस
यूपी के आगरा जिले में सनसनीखेज घटना सामने आई। बुजुर्ग दंपती ने खुदकुशी कर ली। पति का शव दुकान और पत्नी का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना से परिवार में कोहराम मच गया...पढ़ें पूरी खबर
ट्रेन में मिली लाश: लखनऊ इंटरसिटी में मृत मिला यात्री, बोगी की सफाई करने पहुंचे कर्मचारियों ने दी सूचना
कासगंज रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में यात्री का शव मिलने से सनसनी फैल गई। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। साथ ही शिनाख्त के प्रयास भी शुरू कर दिए हैं...पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
मथुरा में 14वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग की मौत: मानसिक रूप से परेशान थे, आठ महीने से वृंदावन में रह रहे थे
मथुरा के वृंदावन में एक बुजुर्ग की 14वीं मंजिल से गिरकर माैत हो गई। दिल्ली निवासी बुजुर्ग आठ महीने से वृंदावन में रहे थे...पढ़ें पूरी खबर
खून में भी गड़बड़ी!: आगरा की नाै ब्लड बैंकों पर छापा, दो के रक्त भंडारण पर रोक; लखनऊ की टीम ने की कार्रवाई
लखनऊ से आई विशेष टीम ने आगरा की नाै ब्लड बैंकों पर जांच की। इस दाैरान कई कमियां सामने आईं, जिसको लेकर टीम की ओर से नोटिस जारी किए गए हैं...पढ़ें पूरी खबर
तालाब में मिली आदिल की लाश: दो दिन से लापता था सात वर्षीय मासूम, तलाश में जुटे थे परिजन; मचा कोहराम
दो दिन से लापता मासूम का शव तालाब में मिला। परिजन मासूम की तलाश में जुटे थे। जेसीबी की मदद से तालाब में तलाश कराया गया तो बच्चे का शव मिला। परिवार में कोहराम मच गया...पढ़ें पूरी खबर