बाह। गंज मोहल्ला बाह में बुधवार की शाम 4 बजे गृहकलह से क्षुब्ध रंजीत उर्फ कल्लू (18) अपने ही घर के कमरे में फंदे पर झूल गया। गले में साड़ी का फंदा कसा था। फंदे पर लटकते हुए देख परिजनों ने चीख पुकार मचा दी और पास पड़ोस के लोगों की मदद से रंजीत उर्फ कल्लू को फंदे से उतारा। आनन फानन में इलाज के लिए बाह सीएचसी पर भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद एसएन मेडीकल कॉलेज आगरा के लिए रेफर कर दिया। परिजनों के मुताबिक 4 भाई-बहनों में रंजीत उर्फ कल्लू सबसे छोटा है। हाईस्कूल तक पढ़ाई करने के बाद घर के काम काज में हाथ बंटाने लगा है। मोहल्ले में ही पिता राजेश की टेलर की दुकान है।