फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जान बचाने पर मिले लात-घूंसे: यमुना में डूबते को बचाना नाविक को पड़ा भारी, युवक के साथियों ने कर दी मारपीट

Mon, 06 Apr 2026 09:24 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

यमुना में डूब रहे युवक को बचाना नाविक को भारी पड़ गया। डूबते युवक के साथियों ने नाविक से मारपीट कर दी। पुलिस को देख युवक भाग निकले। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एडोव
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यमुना स्नान के दौरान सोमवार को बटेश्वर में फिरोजाबाद के गांव फतेहपुर नारायणपुर थाना नारखी का युवक डूबने लगा। नाविक ने जान पर खेलकर उसकी जान बचाई। पर युवक के साथियों ने जान बचाने वाले की ही पिटाई कर दी। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी भाग निकले।
विज्ञापन


फिरोजाबाद के गांव फतेहपुर नारायणपुर निवासी गौतम सोमवार को साथियों और ग्रामीणों के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली से बटेश्वर मंदिर में घंटा चढ़ाने आए थे। इस दौरान यमुना में स्नान करने के दौरान गौतम गहरे पानी में जाकर डूबने लगा। इससे घाट पर लोग घबरा गए। चीख-पुकार मचने पर वहां मौजूद नाविक करन ने अपनी जान की परवाह न करते हुए फौरन यमुना में छलांग लगा दी। कड़ी मशक्कत के बाद करन ने 30 वर्षीय गौतम को डूबने से बचा लिया और उसे सुरक्षित किनारे पर लाने लगा। 

आरोप है कि इस दौरान युवक के साथियों ने नाविक को ही भला-बुरा कहते हुए उसकी पिटाई कर दी। सूचना मिलते ही बटेश्वर चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को आता देख आरोपी भाग गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी युवकों की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें