फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मैनपुरी में खूनी संघर्ष, एक युवक की मौत...चार घायल; बकरी हटाने को लेकर हुआ बवाल

Sat, 31 May 2025 06:49 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी के करहल में बकरी हटाने को लेकर इस कदर बवाल हो गया कि झगड़े में एक व्यक्ति की मौत हो गई। चार लोगों के घायल होने की सूचना है। घायलों को सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। 

 
विज्ञापन
police - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के करहल थाना क्षेत्र के मकरंदपुर गांव में बकरी हटाने के विवाद में हुए खूनी संघर्ष में घायल अरविंद की सैफई मेडिकल कॉलेज में शनिवार को मौत हो गई। चार घायल अभी भी भर्ती हैं। बीती 29 मई की शाम मकरंदपुर के अरविंद उर्फ पूती अपने खेत में खड़ी मूंग की फसल के पास मौजूद थे। उन्होंने बताया कि तभी पड़ोसी राजेश, शिशुपाल, विरजू और अनिल कुमार की बकरी उनके खेत में घुसकर फसल को नुकसान पहुंचाने लगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  भाजपा नेत्री का अय्याश बेटा: पत्नी ने सुनाई शैम्पू-टीवी से लेकर AC की कहानी, बोली- मुझे दिखाता था अपनी 'फिल्म'




 

आरोप है कि जब उन्होंने बकरी हटाने के लिए कहा, तो चारों भड़क गए। उन्होंने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। अरविंद की चीख सुनकर उन्हें बचाने पहुंचे उनके बेटे कल्लू, संदीप पुत्र राजू, राजू और संदीप की पत्नी पिंकी को भी आरोपियों ने घायल कर दिया। सभी घायलों को एंबुलेंस से सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां शनिवार दोपहर अरविंद ने दम तोड़ दिया। अन्य का इलाज चल रहा है।

ये भी पढ़ें -  34 साल बाद 35 को सजा: 'घरों से निकल रही थीं बच्चों के चीखने की आवाजें...' इन धाराओं में 35 दोषियों को मिली सजा


 
विज्ञापन

पुलिस पर लगे गंभीर आरोप
मृतक अरविंद की पत्नी संतोषी ने आरोप लगाया है कि पुलिस आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने हल्की धाराओं में केस दर्ज कर तहरीर को नजरअंदाज किया। उधर, सैफई मेडिकल कॉलेज प्रशासन की सूचना पर सैफई पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक परिवार ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है। सीओ अजय सिंह चौहान का कहना है कि प्रकरण में धाराएं बदलकर कार्रवाई की जाएगी। निष्पक्ष जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें -   शस्त्र लाइसेंस फर्जीवाड़ा: भूपेंद्र सारस्वत ने जिससे की दोस्ती, उसको दे दिया दगा...जमीनों में भी किया बड़ा खेल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें