फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा में इंसानियत शर्मसार: शव को रातभर रौंदते रहे वाहन, सड़क पर बिखरे चीथड़े; देखकर पुलिस के खड़े हो गए रोंगटे

Sat, 31 May 2025 06:38 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा तहसील के सामने  रातभर लाश को वाहन कुचलते रहे। इससे पूरी सड़क पर चीथड़े बिखर गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब दृश्य देखा तो रोंगटे खड़े हो गए। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा शहर के व्यस्ततम और मुख्य मार्ग जीटी रोड पर तहसील के सामने बृहस्पतिवार की रात एक अज्ञात व्यक्ति की किसी वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। बाद में रात भर वाहन उसको रौंदते रहे। सुबह के समय जानकारी होने पर पुलिस ने मुश्किल से क्षत-विक्षत शव को एकत्रित कर मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में पहुंचाया।
विज्ञापन



ये भी पढ़ें -  UP: गूंथ कर रखा आटा बन गया जहर, पूरे परिवार की बिगड़ गई हालत, अस्पताल में कराने पड़े भर्ती; आप न करें ये गलती

 

शहर में हर वक्त घूमने वाली पुलिस की 112 पीआरवी व अन्य किसी ने यह नहीं देखा कि तहसील के सामने वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हो गई है। बृहस्पतिवार की देर रात हुई इस दुर्घटना में घायल हुए व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।

ये भी पढ़ें -  UP: उसे मौत से डर भी न लगा... इसलिए संस्कृति अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से लगाई थी छलांग, वजह कर देगी हैरान




 

सबसे बड़ी अमानवीयता यह रही कि मृतक के शव के ऊपर से वाहन गुजरते रहे और चंद कदमों की दूरी पर स्थित कोतवाली नगर पुलिस को सूचना तक नहीं मिल पाई। शुक्रवार सुबह के समय जब स्थानीय लोग टहलने के लिए निकले और देखा तो पुलिस को सूचना दी। तब कहीं पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंची।

 
 

एक स्वास्थ्य कर्मी ने बताया कि शव इतनी क्षत-विक्षत अवस्था में था कि देखा नहीं जा सकता। सीओ सिटी अमित कुमार राय ने बताया कि अगर कोई लापरवाही की गई है तो जांच कराई जाएगी। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है, इसलिए पोस्टमार्टम हाउस की मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन

ऑटो पलटने से बालिका सहित 3 घायल
रिजोर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह हुई सड़क दुर्घटना में एक बालक सहित 3 लोग घायल हो गए। मोहल्ला करबला थाना फिरोजाबाद निवासी विनीता ने बताया कि वह मोहल्ले की ही महिला मोहिनी और 10 वर्षीय बालिका गुनगुन के साथ एटा आ रही थी। रास्ते में ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसके चलते तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें