हमले में घायल खेडा राठौर के भगतनपुरा गांव की सीमा देवी
पिनाहट। पिढ़ाैरा थाना क्षेत्र के गांव रीठई में मंगलवार को खेत की जमीन के बंटवारे के लिए बुलाई गई पंचायत उस समय रणक्षेत्र में तब्दील हो गई, जब दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते लाठी-डंडे निकल आए और जमकर मारपीट हुई। इस खूनी संघर्ष में तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
गांव रीठई निवासी विजय करन पुत्र बंखंडीलाल ने बताया कि खेत के बंटवारे के लिए करीब एक माह पहले उन्होंने तहसील में प्रार्थना पत्र दिया था। मंगलवार को कुछ लोग विवादित जमीन पर निर्माण करने लगे, जिसका उन्होंने विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। ग्रामीणों के समझाने पर दोनों पक्षों को बैठाकर पंचायत की जा रही थी, तभी विवाद बढ़ गया। परिवार के ही विपक्षी भूपेंद्र, पप्पू और जितेंद्र ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में बंखंडीलाल पुत्र कुंजीलाल, रामसनेही और रघुनंदन गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिनाहट भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उनका मेडिकल परीक्षण कर उपचार शुरू कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
इंसेट
उधारी मांगने पर महिला को लाठियों से पीटा, सिर फोड़ा
बाह। खेडा राठौर के भगतनपुरा गांव में सोमवार देर शाम उधारी मांगने पर भड़के पड़ोसियों ने महिला को लाठियों से पीटकर उसका सिर फोड़ दिया। भगतनपुरा की सीमा देवी ने पुलिस को बताया कि 4 महीने पहले पड़ोसी की जरूरत पूरी करने के लिए अपने कानों की बालियां गिरवी रख कर 10 हजार रुपये उधार दिए थे। सोमवार को सास लडै़ता देवी एवं पति सोवरन फिरोजाबाद कचहरी गये थे। शाम को खेत के रास्ते पर मिले पड़ोसी से उधार के रुपये मांगे थे, जब वह खेत से घर लौट रही थी तो पड़ोसी ने पीछे से लाठी से सिर पर एक के बाद एक कई प्रहार किए। जिससे सिर फूट गया, वह लड़खड़ा कर जमीन पर गिरी तो हमलावर मरा समझ कर भाग गए। मौके पर जमा भीड़ की मदद से परिजन इलाज के लिए बाह सीएचसी पर ले गए। खेड़ा राठौर पुलिस ने महिला को जांच और कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
हमले में घायल खेडा राठौर के भगतनपुरा गांव की सीमा देवी
हमले में घायल खेडा राठौर के भगतनपुरा गांव की सीमा देवी
हमले में घायल खेडा राठौर के भगतनपुरा गांव की सीमा देवी