फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी: ब्लड बैंक में खून की कमी, इमरजेंसी में बिगड़ सकते हैं हालात

Mon, 14 Dec 2020 02:57 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन
मैनपुरी जिले में 21 लाख की आबादी पर सिर्फ एक ब्लड बैंक है। वह भी इस समय खून की कमी से जूझ रहा है। वर्तमान में ब्लड बैंक में सिर्फ 12 यूनिट रक्त शेष है। वहीं दूसरी ओर ए ग्रुप का रक्त एक यूनिट भी नहीं है। जिले का इकलौता ब्लड बैंक मैनपुरी जिला अस्पताल में है। ब्लड बैंक की क्षमता 100 यूनिट रक्त को संरक्षित करने की है।
विज्ञापन



औसतन यहां 50 यूनिट  ब्लड उपलब्ध रहता है। जिला अस्पताल की ब्लड बैंक प्रभारी विनोद तिवारी के अनुसार अस्पताल की ब्लड बैंक में ए पॉजिटिव और ए निगेटिव ग्रुप का ब्लड शून्य हो चुका है। जबकि ओ निगेटिव में मात्र एक यूनिट ब्लड संरक्षित है। एबी पॉजिटिव और ओ पॉजिटिव में दो-दो यूनिट ब्लड बचा है। कुल मिलाकर रविवार को सिर्फ 12 यूनिट ही रक्त ब्लड बैंक में था। ऐसे में इमरजेंसी में कभी भी यहां स्थिति बिगड़ सकती है।  


जागरूकता पर नहीं दिया जाता ध्यान 
जिला अस्पताल और ब्लड बैंक प्रशासन सिर्फ सामाजिक संस्थाओं पर ही निर्भर होकर रह गया है। जिले में लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक नहीं किया जा रहा है। यही कारण है कि ब्लड बैंक में रक्त की कमी है। ब्लड बैंक प्रभारी विनोद तिवारी ने रक्तदान करने वाली संस्थाओं को पत्र लिखकर रक्तदान करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार्ट पर दर्ज नहीं हो रहा ब्योरा
ब्लड बैंक में ब्लड की उपलब्धता कम होने के कारण ब्लड बैंक अधिकारी परेशान हैं। इसके चलते ब्लड बैंक में लगाए गए चार्ट पर भी ब्लड  बैंक में उपलब्ध ब्लड का रिकॉर्ड दर्ज नहीं किया जा रहा है। इसके चलते यहां आने वाले लोगों को सही जानकारी नहीं मिल पा रही है। 

ब्लड बैंक में ब्लड की कमी है, पंजीकरण कराने वाले लोगों की मदद से काम चलाया जा रहा है। जिले के लोगों से अपील की जाती है कि वह जिला अस्पताल पहुंच रक्तदान कर महादानी बनें। -डॉ. आरके सागर, सीएमएस 

रविवार को ब्लड बैंक की स्थिति 
ग्रुप का नाम उपलब्ध ब्लड
ए-पॉजिटिव 0
ए-निगेटिव 0
बी-पॉजिटिव 3
बी-निगेटिव 3
एबी-पॉजिटिव 2
एबी- निगेटिव 1
ओ-पॉजिटिव 2
ओ- निगेटिव 1
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें