इंग्लैंड से ताज का दीदार करने पहुंचे विदेशी ब्लॉगर का मंहगा ईयर फोन कहीं गुम हो गया। इस पर वह परेशान हो गए। हताश होकर वह पर्यटन पुलिस के पास पहुंचे। इस पर पर्यटन पुलिस ने उनकी मदद करते हुए उन्हें ईयर फोन ढूंढकर सौंपा।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
आगरा में ताज का दीदार करने इंग्लैंड से विदेशी ब्लॉगर पहुंचा। यहां उनका महंगा ईयर फोन गुम हो गया। इस पर उन्होंने पर्यटन पुलिस से मदद की गुहार लगाई। विदेशी ब्लॉगर को परेशान देख पर्यटन पुलिस की टीम तत्परता से ईयर फोन ढूंढने में जुट गई। कुछ ही समय में टीम ने ब्लॉगर पीस का ईयर फोन ढूंढकर उन्हें सौंप दिया।
विज्ञापन
ईयर फोन मिलते ही ब्लॉगर पीस के चेहरे पर मुस्कान आ गई। उन्होंने पर्यटन पुलिस की काफी प्रशंसा की और धन्यवाद दिया। विदेशी ब्लॉगर की मदद को पर्यटन थाना प्रभारी रीना चौधरी के साथ सिपाही दीपक कुमार, सिपाही अनिल कुमार यादव मौजूद रहे।