फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर में रह रहे बुजुर्ग: आंखों की चली गई रोशनी, फर्राटेदार अंग्रेजी ने चौंकाया; सेना से निकला खास कनेक्शन!

Fri, 08 May 2026 11:08 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

फर्राटेदार अंग्रेजी बोलने वाले दृष्टिबाधित बुजुर्ग संतोष गोयल का वीडियो वायरल होने के बाद सेना ने उन्हें अपने संरक्षण में लेकर इलाज कराया। बाद में उनकी इच्छा के अनुसार उन्हें बताए गए स्थान पर सुरक्षित पहुंचा दिया गया।
विज्ञापन
डाॅक्टर संतोष गोयल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के नगला पदी स्थित मंदिर में रहकर गुजर बसर कर रहे दृष्टिबाधित बुजुर्ग संतोष गोयल को सेना ने उनके बताए स्थान पर पहुंचा दिया है। हालांकि, इसकी कोई भी पुष्टि नहीं कर रहा है। उनका पिछले दिनों वीडियो वायरल हुआ था। वह फर्राटेदार अंग्रेजी बोल रहे थे। दावा किया था कि वो महाराष्ट्र में नेशनल डिफेंस अकादमी में इंस्ट्रक्टर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंखों की रोशनी जाने की वजह से नाैकरी चली गई थी। वह बच्चों को शिक्षित करने का काम कर रहे हैं। वीडियो वायरल होने पर 4 अप्रैल को सेना पुलिस उन्हें अपने साथ ले गई थी। उन्हें सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनका चेकअप भी किया गया। इसके लिए नेत्र चिकित्सक से जांच कराई। अधिकारी उनका इलाज पूरा कराना चाहते थे, मगर बुजुर्ग ने कहा कि उन्होंने शंकर नेत्रालय से इलाज कराया है। इसके बावजूद आंखें ठीक नहीं हो सकीं। बृहस्पतिवार को उन्हें बताए स्थान पर छोड़ दिया गया। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें