फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बाजरा की कालाबाजारी...गोदाम में मिलीं 317 सरकारी बोरियां, दंग रह गए अफसर; एफआईआर दर्ज

Sat, 20 Dec 2025 10:14 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

खाली बोरियां भदरौली सहकारी समिति सचिव ने उपलब्ध कराई थीं। बाजार में बाजरा का भाव 1950 से 2050 रुपये प्रति क्विंटल है, जबकि सरकारी क्रय केंद्रों पर 2775 रुपये प्रति क्विंटल खरीद हो रही है। बाजरा खरीद में बड़े पैमाने पर धांधली सामने आई है।
विज्ञापन
गोदाम पर जांच करती टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के भदरौली स्थित मैसर्स कालीचरण त्यागी एंड संस पर शनिवार शाम एसडीएम बाह ने खाद्य एवं पुलिस टीम के साथ गोदाम पर छापा मारा। यहां 317 बोरियों में बाजरा भरा मिला। 132 खाली बोरियां बरामद की गई। इन पर खाद्य एवं रसद विभाग की मुहर लगी थी।
विज्ञापन


एसडीएम संतोष कुमार के निर्देश पर जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने मैसर्स कालीचरण त्यागी एंड संस के शैलेंद्र त्यागी उर्फ सतीश, चंद्रकांत त्यागी व अन्य के विरुद्ध बीएनएस की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि बाजरा की कालाबाजारी के लिए खाद्य एवं रसद विभाग की मुहर लगीं खाली बोरियां भदरौली सहकारी समिति सचिव ने उपलब्ध कराई थीं। बाजार में बाजरा का भाव 1950 से 2050 रुपये प्रति क्विंटल है, जबकि सरकारी क्रय केंद्रों पर 2775 रुपये प्रति क्विंटल खरीद हो रही है। बाजरा खरीद में बड़े पैमाने पर धांधली सामने आई है।

डीएम अरविंद बंगारी ने एडीएम न्यायिक धीरेंद्र सिंह से जांच कराई थी। जांच के बाद जिला विपणन अधिकारी नंद किशोर, फतेहपुर सीकरी के विपणन निरीक्षक गंगा प्रसाद, जैतपुर कलां की विपणन निरीक्षक रीता सेन, खेरागढ़ के विपणन निरीक्षक विकास जयंत, जगनेर के निरीक्षक निखिल सक्सेना के विरुद्ध शासन को कठोर कार्रवाई की संस्तुति की गई है। ऐसे में जिला विपणन अधिकारी नंद किशोर सहित चारों विपणन निरीक्षक को निलंबित किया जा सकता है। डीएम ने खाद्य एवं रसद मंत्री और प्रमुख सचिव को पांचों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के लिए भी पत्र भेजा है।
विज्ञापन


 
Trending Videos
विज्ञापन

मुआवजा ले चुके किसानों की होगी जांच
बाजरा फसल में भारी बारिश से जिले में बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ था। प्रभावित किसानों को सरकार ने मुआवजा बांटा था। सरकारी बाजरा खरीद केंद्रों पर बाजरा खरीद में आरोप है कि फर्जी किसानों से बाजरा खरीदा गया। डीएम अरविंद बंगारी ने एक तरफ मुआवजा ले चुके किसानों और दूसरी तरफ ई-खसरा की जांच के आदेश दिए हैं।

खेरागढ़ में पकड़ा सरकारी चावल और बाजरा
मुफ्त बंटने वाले राशन के चावल की कालाबाजारी नहीं थम रही। शनिवार सुबह 10 बजे सैंया रोड स्थित नरेश गोयल के गोदाम से 49 क्विंटल सरकारी चावल और बाजरा पकड़ा गया। गोदाम मालिक नरेश गोयल को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। गोदाम में चावल के अलावा गेहूं और बाजरा भी बड़ी मात्रा में मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें