फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लैक लिस्टेड होगी आश्रय स्थल का संचालन करने वाली संस्था

विज्ञापन
शृंगार नगर स्थित स्थाई आश्रय स्थल में खड़ीं झाडिय़ां - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर में बने सौ शैया आश्रय स्थल के संचालन में लापरवाही की जांच रिपोर्ट परियोजना अधिकारी डूडा ने निदेशालय को भेज कर संस्था को ब्लैक लिस्ट करने की संस्तुति की है। बीते दो सालों से इस संस्था को आश्रय स्थल के संचालन का जिम्मा मिला था।
विज्ञापन

शृंगार नगर में शासन ने सौ शैया आश्रय स्थल का निर्माण कई वर्ष पूर्व कराया था। वर्ष 2018 में शासन से ही फर्रुखाबाद की संस्था मदर निर्मला फाउंडेशन को इसके संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इसके बाद से ही संचालन, साफ-सफाई व अन्य रख रखाव की जिम्मेदारी संस्था की है। कई बार अधिकारियों के निरीक्षण के दौरान मिली कमियों को सुधारने के निर्देश जारी किए गए। इसके बाद भी कोई सुधार नहीं हुआ।
बुधवार को भी परियोजना अधिकारी जिला नगरीय विकास अभिकरण आरके सिंह ने औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान यहां गंदगी मिली। परिसर में वायरिंग खुली हुई थी। कई जगह पानी बह रहा था। शौचालयों में साफ-सफाई बेहतर न होने के साथ ही परिसर में भी झाड़ियां खड़ी थीं। इस पर परियोजना अधिकारी डूडा ने शासन को रिपोर्ट भेजी है। इसमें उन्होंने संचालन करने वाली संस्था के नियमों का पालन न करने पर संस्था को ब्लैक लिस्टेड करने की संस्तुति की है। साथ ही आश्रय स्थल के संचालन के लिए किसी अन्य संस्था को जिम्मेदारी देने के लिए भी लिखा है।
विज्ञापन

रात में रुकने की है व्यवस्था
शृंगार नगर स्थित स्थाई आश्रय स्थल में सौ लोगों के सोने के लिए व्यवस्था कराई गई है। इसके लिए भवन में सौ बेड मय गद्दा और कंबल के उपलब्ध कराए गए हैं। कोई भी व्यक्ति यहां आकर अपना आधार कार्ड नंबर दर्ज करवाकर रुक सकता है। सर्दियों में यहां लोगों को आश्रय मिलता है।
सफाई के लिए मिले थे छह लाख
मदर निर्मला फाउंडेशन फर्रुखाबाद को शासन ने आश्रय स्थल की सफाई के लिए वर्ष 2018 में अलग से बजट दिया था। इसके तहत संस्था को छह लाख रुपये की धनराशि परिसर की साफ-सफाई के लिए ही दी गई थी। इसके बाद भी संस्था ने कोई कार्य नहीं कराया।
संस्था लगातार आश्रय स्थल के संचालन में लापरवाही कर रही है। कई बार निरीक्षण में दिए गए निर्देशों के बाद भी सुधार न होने पर शासन को रिपोर्ट भेजी गई है। इसमें संस्था को ब्लैक लिस्टेड करने की संस्तुति की है।
विज्ञापन

आरके सिंह, परियोजना अधिकारी डूडा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें