अमर उजाला के अभियान अपराजिता के अंतर्गत भारत विकास परिषद द्वारा स्थानीय होटल में संस्था की महिला शक्ति की ओर से राधा-कृष्ण जन्मोत्सव धूम का कार्यक्रम मनाया।
कार्यक्रम की शुरुआत संस्था अध्यक्ष अतुल टालिवाल, अनुज अग्रवाल, संतोष विसावर वाले, पूर्व अध्यक्ष सीए अमित अग्रवाल, योगेश सराफ, संजय बंसल, महिला शक्ति अध्यक्षा अनिता अग्रवाल व रुचि अग्रवाल ने भारत माता के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया।
महिलाओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम, डांस, रंगीली हाऊजी, चटपटी चाट एवं खेल इत्यादि खेले गए। नंद बाबा के रूप में शिव शंकर गुप्ता और यशोदा के रूप में कमलेश ने प्रस्तुति दी।
इस अवसर कुंज बिहारी अग्रवाल, हेमंत गर्ग, राजेन्द्र अग्रवाल, योगेश दानी, ललित, सुनील अग्रवाल कनुआ, मरोज सराफ, सीए नीतिन अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, मनीष अग्रवाल सराफ, दिनेश गुडेरा वाले, जितेंद्र मंजू अग्रवाल, अर्चना अग्रवाल, बबिता अग्रवाल, सीमा टेलीवाल उपस्थित थे।