फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: ऑनलाइन गिरिराज शिला बेचने के मामले में भाजयुमो नेता ने दर्ज कराई रिपोर्ट, कड़ी कार्रवाई की मांग

Sun, 15 May 2022 07:08 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

ई-कॉमर्स कंपनी अमेजॉन पर गिरिराज शिला बेचने का विज्ञापन डाला गया था। इसमें शिला की कीमत और ऑफर भी लिखा हुआ है। इसकी जानकारी होने पर गिरिराज भक्तों में रोष व्याप्त हो गया। 
विज्ञापन
भाजयुमो नेता ने पुलिस को दी तहरीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के गोवर्धन स्थित गिरिराज पर्वत की शिलाओं को ऑनलाइन बेचे जाने का मामला गर्माया गया है। गिरिराज शिला बेचने के विज्ञापन के मामले में भाजयुमो के जिलामंत्री ने ई-कॉमर्स कंपनी और फर्म संचालक के खिलाफ थाना गोवर्धन में तहरीर देकर कठोर कार्रवाई की मांग की। तहरीर में कंपनी व फर्म संचालक पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाया है। इस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।   

विज्ञापन


7 फरवरी 2021 को इंडिया मार्ट चेन्नई नाम से बेवसाइट पर गिरिराज शिला बिक्री का विज्ञापन डाला गया था। उस प्रकरण में कंपनी के सीईओ के खिलाफ गोवर्धन थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद अब 13 मई 2022 को ई-कॉमर्स कंपनी अमेजॉन पर गिरिराज शिला बेचने का विज्ञापन डाला गया था। विज्ञापन में शिला की कीमत और ऑफर भी लिखा हुआ है। 

गिरिराज महाराज के भक्तों में रोष 

सोशल मीडिया पर वायरल विज्ञापन को देख गिरिराज भक्तों में रोष व्याप्त हो गया। रविवार को भाजयुमो के जिलामंत्री शशांक शर्मा निवासी पत्थरपुरा वृंदावन गोवर्धन थाने पहुंचे। उन्होंने ई-कॉमर्स कंपनी अमेजॉन, ई-कॉमर्स फर्म विक्रेता धवल सचदेवा स्टोर फ्रंट और वृंदावन बाजार स्टोर के खिलाफ ब्रजवासियों की धार्मिक आहत करने के आरोप में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। 

सीओ गोवर्धन गौरव कुमार त्रिपाठी ने बताया कि ऑनलाइन गिरिराज शिला बेचने के मामले में तहरीर दी गई, जिसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। साइबर सेल से जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इधर, सोशल मीडिया पर गिरिराज शिला के विज्ञापन देख वृंदावन के संत-महंत और धर्माचार्यों ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि ऐसा करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें