फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: रंगदारी मामले में भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाली। रंगदारी मांगने और पिटाई करने के आरोप में पुलिस ने भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

सिढ़पुरा रोड स्थित रेलवे फाटक निवासी हरभजन सिंह का आरोप है कि उसके पिता अशोक कुमार गांव में प्रधानी की तैयारी कर रहे हैं। 21 अक्तूबर को भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष राजू चौहान निवासी गांव हथौड़ावन और गिरंद सिंह निवासी मझोला 20 हजार रुपये रंगदारी मांगने के लिए उनके घर आए थे। उनके पिता ने रंगदारी देने से मना किया तो धमकी देने लगे कि प्रधानी नहीं लड़ने दूंगा।
इसके बाद लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। तमंचे के बल पर 20 हजार रुपये वसूल ले गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ पटियाली संदीप कुमार ने बताया कि युवक की तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी राजू चौहान को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें