फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: एसआईआर ने बढ़ाई भाजपा की टेंशन, सीएम योगी ने जानें ऐसा क्या कहा...पार्टी पदाधिकारी भी हो गए बेचैन

Tue, 09 Dec 2025 12:31 PM IST
धीरेन्द्र सिंह प्रखर दीक्षित, अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

एसआईआर में मुस्लिम वोट काटने के आरोप के बीच अपने ही वोटरों के सुस्त होने का भाजपा को डर सता रहा है। आगरा आए सीएम योगी ने बैठक में इसे लेकर संकेत भी दिए।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को वैसे तो विपक्ष मुस्लिम वोटों को निशाना बनाने की सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी की साजिश बता रहा है। आरोपों को नकारती भाजपा को पहले तो इस आरोप से खुशी और संतोष मिल रहा था लेकिन अब पार्टी पदाधिकारियों को डर लग रहा है कि कहीं लोकसभा चुनाव के 400 पार के नारे की तरह झटका न दे दे। ऐसा इसलिए है क्योंकि पार्टी के पदाधिकारियों को पहले सिर्फ विपरीत विचारधारा वाले वोटों के कटने का अनुमान था। हालांकि अब ताजा आंकड़े खुद नुकसान पहुंचने के संकेत दे रहे हैं।
विज्ञापन


दरअसल, लोकसभा चुनाव में जब भाजपा ने अबकी बार 400 पार का नारा दिया, तो पार्टी का ही वोटबैंक निश्चिंत होकर बैठ गया। नतीजा यह हुआ कि जब परिणाम आए तो पार्टी 300 का आंकड़ा भी पार नहीं कर सकी। इस बार भी पार्टी कार्यकर्ताओं को उम्मीद थी कि एसआईआर के दाैरान कागज न दिखाने की बात करने वाले विरोधियों के बड़ी संख्या में वोट कट जाएंगे। हालांकि अब आंकड़ों ने उनकी नींद उड़ा दी है। 

पिछले तीन दिन में मुख्यमंत्री ने मुरादाबाद, शामली, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, आजमगढ़, बिजनाैर जैसे जिलों के विधानसभाक्षेत्रों का उदाहरण देकर यह बताया है कि सबकुछ ठीक नहीं है। आगरा में भी उन्होंने सीधे नाम लिए बिना कहा कि शहरी क्षेत्रों में मतदाता की उदासीनता और कार्यकर्ताओं का ढुलमुल रवैया अपने लिए ही भविष्य में मुश्किल खड़ी कर सकता है। शहरी क्षेत्रों में बेहतर पकड़ रखने वाली भाजपा इसी वजह से अब अपने संभावित नुकसान को पहले ही रोकने के लिए पुनरीक्षण के काम में कूद पड़ी है। अब देखना यह है कि 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी को यह कदमताल क्या परिणाम देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें