फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद में भाजपाइयों की गुंडई, थाना प्रभारी की वर्दी पर डाला हाथ

Fri, 16 Feb 2018 08:52 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिरोजाबाद में थाना उत्तर के विवेकानंद चौराहे पर समुदाय विशेष के युवकों की पिटाई की खबर पाकर पहुंचे थाना प्रभारी से भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथापाई कर दी। अपशब्द बोलते हुए उनकी वर्दी खींची और पकड़े गए दो युवकों को जीप से उतारकर साथ ले गए। सूचना पर एसपी सिटी, सीओ सिटी सहित कई थानों की फोर्स पहुंच गई। पुलिस ने आरोपियों के यहां दबिश दी पर कोई हाथ नहीं आ सका। 
विज्ञापन


घटनाक्रम गुरुवार रात करीब साढ़े आठ बजे विवेकानंद चौराहे के पास का है। कुछ युवकों द्वारा हंगामा और एक युवक से मारपीट की खबर मिलने पर थाना उत्तर प्रभारी लोकेश भाटी पुलिस फोर्स लेकर वहां पहुंच गए। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ युवक दूसरे समुदाय के दो युवकों को पीट रहे हैं। 

घटनास्थल पर आकर थाना प्रभारी ने दो युवकों को हिरासत में लेकर जीप में डाल दिया। इस पर वहां मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस का विरोध शुरू कर दिया। हिरासत में लिए युवकों को जीप से जबरन उतार लिया। थाना प्रभारी लोकेश भाटी ने सख्ती दिखाई तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनसे खींचतान शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
हाथापाई करते हुए वर्दी भी खींच दी। इसके बाद जीप से दोनों युवकों को उतारकर भाजपाई चले गए। घटनाक्रम से थाना प्रभारी समेत पुलिसवाले सन्न रह गए। भाटी ने पुलिस अधिकारियों को सूचना दी तो मौके पर एसपी सिटी राजेश कुमार और सीओ अरुण कुमार सहित थाना प्रभारी निरीक्षक दक्षिण विनोद कुमार, थानाध्यक्ष रामगढ़ भानुप्रताप सिंह, रसूलपुर वीरेंद्र कुमार सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। 

पुलिस फोर्स सबसे पहले हिमांयुपुर में भाजपा कार्यकर्ता लकी गर्ग के आवास पर दबिश देने पहुंची लेकिन वह नहीं मिला। इसके बाद धीरज पाराशर के महावीर नगर, उदय ठाकुर के जलेसर रोड कौशल्यानगर स्थित आवास पर दबिश दी। यहां से उसके भाई को हिरासत में ले लिया। 

एसपी सिटी फिरोजाबाद राजेश सिंह ने बताया कि विवेकानंद चौराहे पर मारपीट की सूचना पर थानाध्यक्ष उत्तर मौके पर गए थे। वहां लकी गर्ग,उदय ठाकुर, धीरज पाराशर और प्रमोद पचौरी समेत कुछ अन्य लोगों ने अभद्रता एवं गालीगलौज की है। आरोपियों के खिलाफ अभियोग लिखकर कार्रवाई की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें