फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत, लोगों ने जाम किया हाईवे

Thu, 15 Feb 2018 10:28 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मलपुरा (आगरा)
विज्ञापन
हाईवे को जाम कर दिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में ग्वालियर हाईवे स्थित रोहता में गुरुवार दोपहर को बाइक की टक्कर से चाय का खोखा चलाने वाले वृद्ध की मौत हो गई। हादसे के बाद बाइक सवार फरार हो गया। 
विज्ञापन


इस पर गुस्साए परिवारीजनों ने हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया। पुलिस अधिकारियों के आश्वासन पर वह माने औरदो घंटे बाद जाम खोला जा सका। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

रोहता बाग निवासी विशंभर हाईवे पर चाय का खोखा लगाते थे। दोपहर में घर जा रहे थे। सड़क पार करते समय सेवला की ओर से आती बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में विशंभर घायल हो गए। लोगों ने बाइक चला रहे युवक को पकड़ लिया। उसकी बाइक की चाबी कब्जे में ले ली। 
विज्ञापन


घटना की जानकारी पर विशंभर के परिवारीजन आ गए। उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां विशंभर की मौत हो गई। परिवारीजन वापस आए। तब तक युवक बाइक का ताला तोड़कर उसे लेकर भाग निकला। इस पर परिवारीजनों ने हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

आरोपी युवक की गिरफ्तारी की मांग की। जाम से वाहनों की लाइन लग गई। सूचना पर सदर थाने की फोर्स पहुंच गई। पुलिस के आश्वासन पर परिवारीजन शांत हुए। तब कही दो घंटे बाद जाम खोला जा सका। 

इंस्पेक्टर थाना सदर ने बताया कि बाइक नंबर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इधर हाईवे पर जाम लगने के कारण दोनों ओर वाहनों की लाइनें लग गई। इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें