फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिकता कानून: भाजपा की रैली में बनेंगे 20 स्वागत द्वार, भीड़ जुटाने को संगठन ने झोंकी ताकत

Tue, 21 Jan 2020 04:01 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
भाजपा
विज्ञापन
नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में 23 जनवरी को भारतीय जनता पार्टी आगरा के कोठी मीना बाजार मैदान में विशाल रैली करेगी। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह आएंगे। 
विज्ञापन


राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद जेपी नड्डा की यह पहली जनसभा होगी। इसलिए भीड़ जुटाने के लिए भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। पांच जिलों के 19 विधानसभा क्षेत्रों से जनसभा के लिए भीड़ जुटाई जाएगी। इसके लिए संगठन के लोग लगातार जनसंपर्क अभियान कर रहे हैं। 

भाजपा के महानगर अध्यक्ष भानु महाजन ने बताया कि रैली के लिए इनर रिंग रोड से कोठी मीना बाजार तक भाजपा के झंडे लगाए जाएंगे और स्वागत द्वार बनाए जाएंगे। 20 स्वागत द्वारों पर नागरिकता कानून पर समर्थन देते हुए भाजपा के नेताओं के बड़े-बड़े कटआउट लगाए जाएंगे। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

भाजपा अध्यक्ष सहित दिग्गज नेता आएंगे

रैली संयोजक शिवशंकर शर्मा एवं हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में एतिहासिक जनसभा होगी, जिसे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य संबोधित करेंगे।

पार्किंग व्यवस्था

भाजपा की रैली में बाह, फतेहाबाद, खेरागढ़, हाथरस, अलीगढ़, फिरोजाबाद, की ओर से आने वाली बसों की पार्किंग जीआईसी मैदान व आगरा कॉलेज मैदान पर, मथुरा, फतेहपुर सीकरी की ओर से आने वाले वाहनों की पार्किंग साकेत कॉलोनी व शिवाजी नगर में होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें