फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह पहुंचे श्रीपाद बाबा गोशाला

विज्ञापन
मथुरा। वृंदावन स्थित श्रीपाद बाबा गोशाला में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह दामोदर दास - फोटो : VRINDAVAN
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। दो दिवसीय वृंदावन भ्रमण पर शनिवार को आए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह रविवार को जयपुर मंदिर स्थित श्रीपाद बाबा गोशाला पहुंचे। यहां बाबा की समाधि स्थल पर नमन करते हुए उन्होंने दामोदरदास बाबा का आशीर्वाद लिया। उनके साथ अध्यात्मिक चर्चा भी की।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने कहा कि श्रीपाद बाबा गोशाला में हो रहा गोसेवा का कार्य पूरे ब्रज मंडल के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि श्रीपाद बाबा ब्रज के गौरव थे। ब्रज की संस्कृति, सभ्यता, धरोहर, भक्ति की परंपरा के साथ गोसेवा एवं गोरक्षा के लिए उन्होंने अनेक उल्लेखनीय कार्य किए। इस मौके पर गोविंद शरण पांडे, महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मुकेश गौतम, पूर्व महानगर अध्यक्ष चेतन स्वरूप पाराशर, केके गौतम, मेरुकांत पांडे, रमेश चंद शर्मा, उमेश कुमार पांडे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें