फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मुश्किल में फंसे भाजपा विधायक चौधरी बाबूलाल, बेटे को निर्दलीय चुनाव लड़ाने पर प्रदेश अध्यक्ष ने दिया नोटिस

Mon, 06 May 2024 10:11 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

फेतहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र से बेटे रामेश्वर चौधरी को निर्दलीय चुनाव लड़ाने पर भाजपा विधायक मुश्किल में फंस गए हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने नोटिस देकर भाजपा विधायक से जवाब मांगा है। जवाब न देने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है। 
 
विज्ञापन
चौधरी बाबूलाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने पार्टी के फतेहपुर सीकरी से विधायक चौधरी बाबूलाल को कारण बताओ नोटिस जारी करके जवाब तलब किया है। अपने पुत्र रामेश्वर चौधरी को पार्टी प्रत्याशी राजकुमार चाहर के विरुद्ध निर्दल चुनाव लड़ाने और उसका प्रचार करने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने से पहले 6 मई तक जवाब मांगा है।
विज्ञापन


फतेहपुर सीकरी से भाजपा विधायक चौधरी बाबूलाल के बेटे रामेश्वर सिंह लोकसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी राजकुमार चाहर के खिलाफ निर्दलीय मैदान में हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने रामेश्वर को पहले ही पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

 अब प्रदेश अध्यक्ष ने चौधरी बाबूलाल को भी नोटिस जारी करके कहा है कि अपने बेटे रामेश्वर सिंह को निर्दलीय चुनाव लड़ाने और प्रचार करने की शिकायत प्राप्त हुई है। क्यों न आपके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए? प्रदेश अध्यक्ष ने निर्देश दिए हैं कि 6 मई की शाम 5 बजे तक नोटिस का जवाब नहीं देने पर संगठन अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए बाध्य होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में जिलाध्यक्ष गिर्राज सिंह कुशवाह ने कहा कि विधायक के विरुद्ध कार्रवाई तो प्रदेश नेतृत्व करेगा। मुझे नोटिस की जानकारी है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें