फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: भाजपा ने शुरू किया गांव चलो...अभियान

विज्ञापन
गांव चलो, बस्ती चलो अभियान में केंद्रीय राज्यमंत्री।
विज्ञापन
आगरा। अवधपुरी स्थित पुष्पांजलि फेज-3 में बृहस्पतिवार को भाजपा शिवाजी मंडल की ओर से गांव चलो, बस्ती चलो अभियान की शुरुआत की गई। घर-घर संपर्क कर लोगों को केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

शुभारंभ केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल और पूर्व मंत्री डॉ. रामबाबू हरित ने किया। केंद्रीय राज्यमंत्री ने क्षेत्रीय लोगों से संवाद कर उन्हें सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। भाजपा शिवाजी मंडल के अध्यक्ष पंडित देवेश पचौरी ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य हर घर तक पहुंचकर सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना है। इस दौरान कार्यक्रम संयोजक डॉ. हरिकृपा शुक्ला, मोहित पांडेय, मीनाक्षी वर्मा, राधा मनवानी, अविनाश भट्ट, संतोषी लाल वर्मा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें