फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: साइकिल के चक्रव्यूह में फंसी रही भाजपा

Wed, 05 Jun 2024 12:57 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। पटियाली विधानसभा के चक्रव्यूह में फंसी भाजपा साइकिल की रफ्तार के आगे पस्त नजर आई। यहां समाजवादी पार्टी ने प्रथम चक्र से ही बढ़त बनाना शुरू किया जो कि 21वें राउंड तक लगातार जारी रहा।
विज्ञापन

पटियाली विधानसभा में प्रथम चरण में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य ने 3756 मत लेकर भाजपा प्रत्याशी राजवीर सिंह को 2379 मतों के साथ पीछे छोड़ा। दूसरे से तीसरे चक्र में पहुंचकर सपा प्रत्याशी 2542 वोटों से आगे रहे। चौथे चक्र में साइकिल ने ऐसी रफ्तार पकड़ी कि किसी भी चक्र में कमल को आगे नहीं निकलने दिया। पांचवे राउंड में सपा को 23455, भाजपा को 10103, छठवें में सपा को 28738 व भाजपा को 12630, सातवें में सपा को 32904 व भाजपा को 15917, आठवें में सपा को 36020 व भाजपा को 19065 मत, नौवें में सपा को 40204 व भाजपा को 21707, दसवें में सपा को 44537 व भाजपा को 23994, 11वें में सपा को 49621 व भाजपा को 26728, 12वें में सपा को 53713 व भाजपा को 28784, 13वें में सपा को 57216 व भाजपा को 31870, 14वें में सपा को 60857 एवं भाजपा को 34643, 15वें राउंड में सपा को 64117 व भाजपा को 37741, 16वें में सपा को 68256 व भाजपा को 40775, 17वें में सपा को 71332 व भाजपा को 43704, 18वें में सपा को 75767 व भाजपा को 46227, 19वें में सपा को 79766 व भाजपा को 48318, 20वें में सपा को 84004 व भाजपा को 51366 और 21वें राउंड में सपा प्रत्याशी को 87114 और भाजपा प्रत्याशी को 54862 मत ही मिल सके। इस तरह पहले से लेकर 21वें राउंड तक हर चक्र में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य ने भाजपा प्रत्याशी को पटखनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें