फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में महारैली 23 को, पैदल भ्रमण कर आमंत्रण दे रहे भाजपाई

Wed, 15 Jan 2020 11:55 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन में पोस्टकार्ड अभियान चलाया गया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाजपा महानगर की ओर से प्रत्येक वार्ड में मकर संक्रांति के उत्सव पर नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन में पतंग उत्सव मनाया गया। महानगर अध्यक्ष भानु महाजन ने छीपीटोला वाल्मीकि बस्ती में जनता के साथ पतंग उत्सव मनाया।
विज्ञापन


सभी के हाथों में वी सपोर्ट सीएए, इंडिया सपोर्ट सीएए और आगरा सपोर्ट सीएए लिखीं पतंगें थीं। इन पतंगों को उड़ाया गया। इस मौके पर महाजन ने पतंग उत्सव के बाद नागरिकता कानून की बारीकियों से अवगत कराया। कहा कि यह कानून किसी के खिलाफ नहीं है। 

क्षेत्र में पैदल भ्रमण कर लोगों को 23 जनवरी को होने वाली महारैली का घर-घर जाकर आमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि रैली में पहुंचकर दिखा दें कि हर भारतवासी इस कानून के समर्थन में है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष राहुल बैत, राकेश चौधरी, रघु पंडित, दीप बघेल, रोहित चंद्रसेन, सचिन चौधरी, जय सिंह, अशोक दयाल, रंजीत प्रसाद, प्रांशु दुबे, संकरेश शर्मा, मनीष साहनी, सुमित उपाध्याय आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मनकामेश्वर मंडल के अध्यक्ष धीरज जैन के नेतृत्व में वार्ड 95 बस्ती धनकोट, सेब का बाजार व किनारी बाजार में दोपहर दो से चार बजे तक पोस्टकार्ड अभियान चलाया गया। इसमें लोगों को नागरिकता कानून के बारे में बताया गया।

मुख्य अतिथि टीएन अग्रवाल ने कहा कि इस कानून से किसी मुस्लिम को डरने की जरूरत नहीं है। वह किसी बहकावे में नहीं आएं। अध्यक्षता हाजी अल्ताफ हुसैन ने की। इस दौरान पार्षद बच्चू सिंह, राजीव लवानिया, भूपेश गोगिया, सूफी जब्बार मियां, सैफउद्दीन, दिनेश गर्ग आदि रहे। संयोजक जीशान अहमद व संचालन रिजवान अहमद ने किया। इसी तरह अन्य वार्डों में भी अभियान चलाया गया। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें