सांसद डॉ. सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज
- फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी जनपद के भोगांव थाना क्षेत्र के गांव सिवाई में गमा देवी मंदिर में मां दुर्गा की मूर्ति का उन्नाव सांसद डॉ. सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज ने अनावरण किया। उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जब जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुख अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती कहती थीं यदि जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 व 35 ए हटाई गई तो खून की नदियां बहेंगी और भारत का तिरंगा उठाने वाला कश्मीर में नहीं मिलेगा। मोदी ने अनुच्छेद 370 और 35 ए को हटा दिया, कहीं कुछ नहीं हुआ। कश्मीरवासी पहले से अधिक अमन व चैन की जिंदगी गुजार रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसानों के नाम पर दिल्ली बार्डर के आसपास विभिन्न राजनीतिक दल अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने में लगे हैं।
फिरोजाबाद में कहा-आरक्षण से नाराज कार्यकर्ताओं को मना लेंगे
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए शासन द्वारा पूरी पारदर्शिता से प्रधान, क्षेत्र पंचायत एवं जिला पंचायत सदस्य पद के लिए आरक्षण तय किया गया है। इससे कार्यकर्ताओं में कुछ नाराजगी है, जिसे दूर कर किया जाएगा। यह बातें जसराना के गोसेवा शक्ति धाम आए भाजपा से उन्नाव के सांसद डॉ. सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज ने कहीं।
वृंदावन कुंभ: तीन दशक से खड़े होकर आराधना कर रहे गुजरात के खड़ेश्वरी बाबा, तस्वीरें
धाम के संचालक पुरुषोत्तम दास महाराज के साथ वार्ता करते हुए साक्षी महाराज ने कहा कि किसान आंदोलन राजनीतिक हाशिए पर गए कुछ नेताओं का षड्यंत्र है। पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनने से कोई नहीं रोक सकता। बढ़ते हुए पेट्रोल एवं गैस के दामों पर पूछे एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि देश के विकास के लिए जनता को कुछ तो भार सहना होगा। यूपी में पास हुए धर्मांतरण विरोधी कानून का समर्थन करते हुए कहा इस कानून को पूरे देश में लागू करेंगे। धाम के संचालक पुरुषोत्तम दास महाराज ने संत परंपरा के तहत साक्षी महाराज का सम्मान किया। धीरेंद्र सिंह, दिनेश लोधी, अवधेश राजपूत, आचार्य रमण तिवारी, सुरेशानंद महाराज, जगदानंद महाराज, श्यामवीर सिंह, झुन्नीलाल बघेल, भूपेंद्र यादव मौजूद रहे।