फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सांसद हेमामालिनी ने सीआरपीएफ के लिए उठाई यह मांग, केंद्रीय मंत्री को सौंपा प्रस्ताव

Sat, 06 Jul 2019 12:03 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
रमेश पोखरियाल निशंक से भेंट के दौरान सांसद हेमामालिनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद सांसद हेमामालिनी ने केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक से भेंट की है। उन्हें मथुरा की आवश्यकता के अनुरूप दो और केंद्रीय विद्यालय की स्थापना का प्रस्ताव सौंपा है। इसमें एक सीआरपीएफ और एक सिविल सेक्टर के लिए मांगा है।
विज्ञापन


बीते दिवस सांसद हेमामालिनी ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। इसके बाद उन्होंने केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मथुरा में दो और केंद्रीय विद्यालयों के साथ मथुरा रिफाइनरी स्थित केंद्रीय विद्यालय में सेक्शन वृद्धि का प्रस्ताव दिया। 

उन्होंने कहा कि मथुरा में सीआरपीएफ, अर्द्ध सैनिक बल की बटालियन स्थापित होने के कारण केंद्रीय विद्यालय आवश्यक है। इसके अलावा सिविल सेक्टर के लिए भी प्रस्ताव दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए प्रस्ताव जनपद और राज्य स्तर से भिजवाने का आग्रह केंद्रीय मंत्री ने सांसद हेमामालिनी से किया। सांसद हेमामालिनी ने इसके लिए जिलाधिकारी मथुरा को प्रस्ताव भेजने के लिए निर्देश दिए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें