फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटल जी की अंत्येष्टि पर भाजपा विधायक ने कराया मुंडन, कहा- मेरे पिता तुल्य थे

Sat, 18 Aug 2018 08:10 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
भाजपा विधायक जगन प्रसाद गर्ग ने कराया मुंडन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भारतीय राजनीति के 'पितामह' पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी पंचतत्व में विलीन हो गए। शुक्रवार को अटल जी की अंत्येष्टि नई दिल्ली के स्मृति स्थल पर की गई। लाखों लोग उनकी अनंत यात्रा में शामिल हुए। 
विज्ञापन


आगरा उत्तर विधानसभा के विधायक जगन प्रसाद गर्ग भी अटल जी की अंत्येष्टि में शामिल हुए। अंत्येष्टि के बाद भाजपा विधायक ने मुंडन कराकर अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की। 

अटल जी के निधन पर विधायक जगन प्रसाद गर्ग ने गहरा दुख जताया। उन्होंने फेसबुक पर लिखा कि श्रेद्धय अटल जी का पिता के रूप में मेरे ऊपर आशीर्वाद रहा। मेरा जो भी राजनीतिक जीवन है उनकी की देन है। 
विज्ञापन


दिल्ली में स्मृति स्थल पर अटल जी का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया। पिता के अंतिम समय में पुत्र का जो कर्तव्य होता है। उसी का पालन करते हुऐ अपने केश श्रद्धेय अटल जी को समर्पित किए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें