फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज बवालः चंदन के परिवार से मिलने पहुंचे तेलंगाना के BJP विधायक ने दिया विवादित बयान

Wed, 31 Jan 2018 05:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
राजा स‌िंह - फोटो : ANI
विज्ञापन
कासगंज हिंसा पर तेलंगाना से भारतीय जनता पार्टी के एक विधायक ने विवादित बयान दिया है। वे मंगलवार कासगंज में मृतक चंदन के परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे थे। यहां मीडिया को दिए अपने बयान में विधायक ने हिंसा वाले क्षेत्र में एके-47 होने की बात कही है। 
विज्ञापन


कासगंज पहुंचे तेलंगाना की घोषामहल विधानसभा से ‌विधायक राजा सिंह ने कहा कि अगर तिरंगा देखकर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगते हैं तो साफ है कि देश विरोधी तत्व काफी बढ़ गए हैं। ऐसी घटनाएं दोबारा न हों इसे रोकने के लिए योगीजी को कार्रवाई करनी चाहिए। 

अपने बयान में भाजपा विधायक ने कहा कि मैं चाहता हूं, जहां से घटना हुई उन इलाकों की तलाशी ली जाए। वहां घरों में जरूर एके-47 मिलेगी।
 
विज्ञापन

कई ट्वीट

राजा सिंह ने चंदन के परिवार से मिलने की सूचना अपने ट्विटर अकाउंट पर दी और कासगंज हिंसा को लेकर कई ट्वीट भी किए।  
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें