फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन रोकने पहुंचे तहसीलदार से भाजपा विधायक के गनर और समर्थकों का विवाद

Tue, 14 Jul 2020 12:02 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद

सार

  • नायब तहसीलदार ने जान से मारने के प्रयास और सरकारी कार्य में बाधा डालने की तहरीर दी 
  • दिखतौली में मिट्टी के खनन की सूचना पर तहसीलदार के साथ पहुंची थी टीम
विज्ञापन
मौके पर खड़ी जेसीबी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद जिले के गांव दिखतौली में अवैध खनन की सूचना पर रविवार रात को तहसीलदार टीम के साथ पहुंचे तो खनन करने वालों से विवाद हो गया। इसी बीच खनन करने वालों का बचाव करने के लिए भाजपा का झंडा लगी गाड़ी में गनर के साथ कुछ लोग पहुंच गए। यह गाड़ी और गनर जसराना के भाजपा विधायक रामगोपाल उर्फ पप्पू लोधी की बताई गई है। पूरे मामले में नायब तहसीलदार की ओर से थाना शिकोहाबाद में तहरीर दी गई है। 

विज्ञापन


गांव दिखतौली में मिट्टी के अवैध खनन की सूचना पर तहसीलदार सत्यप्रकाश रविवार रात अपनी गाड़ी और सुरक्षाकर्मी के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर तीन ट्रैक्टर और एक जेसीबी खनन में लगी थी। तहसीलदार को देखकर जेसीबी और ट्रैक्टर चालक भागने लगे। इनमें से तहसीलदार के सुरक्षाकर्मी ने दो चालकों को पकड़ लिया। जबकि एक ट्रैक्टर चालक भाग गया। 


एक चालक ने गाड़ी को खंदी में डाल दिया। इसमें तहसीलदार का सुरक्षाकर्मी बाल-बाल बच गया। इस दौरान भाजपा का झंडा लगी एक गाड़ी में सवार लोग मौके पर पहुंच गए। गाड़ी में गनर के साथ दो लोग बैठे थे। इन लोगों ने तहसीलदार पर ट्रैक्टर और जेसीबी छोड़ने का दबाव बनाया लेकिन तहसीलदार ने इंकार कर दिया। 

विज्ञापन

तहसीलदार से अभद्रता

गाड़ी में बैठे लोगों ने तहसीलदार से कहा कि जसराना विधायक उन्हें फोन कर रहे हैं तो फोन क्यों नहीं उठा रहे हो? इस बात पर तहसीलदार का उक्त लोगों से विवाद हो गया। सूचना पर जेसीबी मालिक दिनेश कुमार मौके पर पहुंच गया। तहसीलदार सत्यप्रकाश ने जेसीबी मालिक से पूछताछ की तो उसने बताया कि गाड़ी जसराना विधायक पप्पू लोधी की है। 

आरोप है कि जसराना विधायक का नाम लेते हुए गनर और गाड़ी में आए लोग अभद्रता करने लगे। राजस्व टीम ने दो चालक मुन्नेश और विवेक को पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया और एक ट्रैक्टर को थाने में खड़ा करा दिया। 

नायब तहसीलदार अवनीश कुमार ने अभद्रता करने वालों के खिलाफ खिलाफ जान से मारने के प्रयास, प्रशासनिक कार्रवाई में बाधा डालने और खनन करने की धाराओं में एफआईआर दर्ज करने के लिए तहरीर दी है। इस संबंध में थाना प्रभारी सुनील कुमार तोमर ने बताया कि तहरीर मिल गई है। 

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राजेश कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। थाने में तहरीर मिल गई है। पूरे मामले की जांच पुलिस कर रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन

तहसीलदार सत्यप्रकाश ने बताया कि अवैध खनन की सूचना पर तहसील की टीम के साथ गया था। मौके पर दिखतौली नहर पुल के पास पहले से पुलिस की गाड़ी खड़ी थी। हमने कार्रवाई के दौरान पुलिस की मदद मांगी तो पुलिसकर्मियों ने हमारी मदद नहीं की। मौके से एक ट्रैक्टर और जेसीबी को तहसील की टीम ने थाने भिजवाया है। दो ट्रैक्टर चालकों को पुलिस के सुपुर्द किया गया है। थाने में तहरीर दी गई है। 

विधायक बोले, पेड़-पौधे लगाने के लिए मंगाई थी मिट्टी 

जसराना के भाजपा विधायक रामगोपाल उर्फ पप्पू लोधी ने कहा, मैंने पेड़ पौधे लगाने के लिए पीली मिट्टी डलवाने का प्रयास किया था लेकिन ट्रैक्टर और जेसीबी के पहुंचते ही तहसीलदार टीम के साथ पहुंच गए। उन्होंने ट्रैक्टर और जेसीबी को कब्जे में ले लिया। इसकी सूचना जेसीबी चालक ने मुझे दी। 

इस पर मैंने तहसीलदार को फोन मिलाया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। बाद में अपने गनर को गाड़ी से मौके पर भेजा और गाड़ी छोड़ने की अपील की लेकिन तहसीलदार ने उनकी एक भी नहीं सुनी और न ही मुझसे फोन पर बात की। इसके बाद थाने में नायब तहसीलदार द्वारा तहरीर देने की जानकारी हुई है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें