फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah: अपनी नेमप्लेट और कुर्सी न देख भड़के भाजपा विधायक सत्यपाल सिंह राठौर, अफसरों से बोले- तमाशा बना रखा है

Sat, 04 Jun 2022 06:54 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

अलीगंज तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे भाजपा विधायक सत्यपाल सिंह राठौर अपने लिए कुर्सी न देखकर अधिकारियों पर भड़क गए। उन्होंने अफसरों से कहा कि तुम लोगों ने तमाशा बना रखा है।   
 
विज्ञापन
भाजपा विधायक सत्यपाल सिंह राठौर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा की तहसील अलीगंज में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस पर क्षेत्रीय विधायक सत्यपाल सिंह राठौर को बैठने के लिए जगह नहीं मिली। टेबल पर उनकी नेमप्लेट भी नहीं थी। इसे लेकर विधायक भड़क गए। उन्होंने अफसरों को खरी-खोटी सुना दी, जिसका वीडियो वायरल हो गया। इसमें भाजपा विधायक राजस्व कर्मियों पर किसान और क्षेत्रीय जनता को लूटने का आरोप लगा रहे हैं। सत्यपाल सिंह राठौर भाजपा से विधायक चुने गए हैं।  

विज्ञापन


अलीगंज के भाजपा विधायक सत्यपाल सिंह राठौर शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस पर तहसील परिसर में क्षेत्रीय लोगों की समस्याएं सुनने के लिए आए थे। यहां पर अधिकारियों के साथ उनके बैठने के लिए कुर्सी और नेमप्लेट नहीं लगाई गई। विधायक ने इस संबंध में मौजूद अधिकारियों से जानकारी चाही तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। 

विधायक ने नाराजगी जताई और अधिकारियों के सामने ही राजस्व कर्मियों द्वारा किसानों और जनता को लूटने का आरोप लगाया। इस पूरे मामले का वीडियो किसी ने बना लिया, जिसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। भाजपा विधायक कुर्सी नहीं मिलने पर नाराजगी जताकर कार से चले गए। इस दौरान सीओ अलीगंज राजकुमार सिंह व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन



विज्ञापन

नेमप्लेट न लगा होने पर जताई नाराजगी 

सीओ अलीगंज राजकुमार सिंह ने बताया कि संपूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों के लिए कुर्सियां पड़ी थीं। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक आए तो उनको नेमप्लेट लगी नहीं दिखाई दी। इसी बात को लेकर नाराजगी जताई गई और वह चले गए।

तहसीलदार राकेश कुमार ने कहा कि क्षेत्रीय विधायक ने किसी गलतफहमी की वजह से नाराजगी जताई गई है। विधायक के लिए कुर्सी पड़ी थी लेकिन नेमप्लेट नहीं लगी थी। विधायक को समझाने का भी प्रयास किया गया लेकिन गुस्से में चले गए। राजस्व कर्मियों पर लगाए गए आरोप निराधार हैं। शिकायत आती है तो राजस्वकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

शासन स्तर पर करेंगे शिकायत 

विधायक सत्यपाल सिंह राठौर ने बताया कि राजस्व कर्मियों द्वारा क्षेत्र में किसानों और जनता के उत्पीड़न की शिकायतें मिल रही थी। इसको लेकर संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत सुनने के लिए गया था। वहां एसडीएम के चैंबर में काफी समय तक बैठा रहा, लेकिन जहां समस्याएं सुनी जा रहीं थीं, वहां उनके लिए कुर्सी नहीं लगाई। इस मामले को शासन स्तर तक ले जाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें