फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा विधायक और जेई ने दर्ज कराई एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट, ये है मामला

Thu, 20 Sep 2018 01:22 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला कासगंज
विज्ञापन
FIR
विज्ञापन
कासगंज में सदर विधायक और विद्युत विभाग के जेई के बीच हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। दोनों पक्षों ने शहर कोतवाली में एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई गईं हैं। पुलिस ने दोनों का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


जेई डीएस मीणा ने विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत और उनके एक साथी वीरेंद्र सिंह के विरुद्ध मारपीट, अभद्रता, सरकारी कार्य में बाधा डालने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। जेई का आरोप है कि विधायक गलत तरीके से विद्युत लाइन शिफ्टिंग का आगणन बनाने पर दबाव बना रहे थे। 

जब उनसे मना किया गया तो गालीगलौज करते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग किया एवं मारपीट की। आरोप है कि खुद विधायक ने मारपीट करते हुए शर्ट फाड़ दी और सरकारी दस्तावेज भी फाड़ दिए। जेई ने कहा कि विधायक ने अपना स्थानांतरण करा ले जाने की धमकी भी थी।
विज्ञापन

विधायक ने लगाए ये आरोप

विधायक सदर देवेंद्र राजपूत ने कहा कि वो अपने कैंप कार्यालय पर जनसमस्या सुन रहे थे। बिजली की समस्या से परेशान कुछ ग्रामीण उनके पास आए। जिन्हें समस्या निस्तारण के लिए जेई डीएस मीणा के पास भेजा गया और कहा कि यदि कोई दिक्कत हो तो उनकी बात जेई से करा दें। 

जेई ने किसानों के कहने पर बात करने से मना कर दिया। किसानों ने विधायक को फोन करके बताया कि जेई बात नहीं कर रहे। इसके बाद विधायक बिजलीघर पहुंच गए और प्रोटोकॉल के विरुद्ध व्यवहार किया। जेई ने कहा कि कितनी भी नेतागिरी कर लो, लेकिन आंकलन सही नहीं करूंगा। 

विधायक का आरोप है कि जेई ने उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया और धक्का मुक्की करते हुए सोने की चेन तोड़ दी। जेई ने गालीगलौज भी की। इन आरोपों के साथ मारपीट, लूट की धाराओं में जेई के खिलाफ अपराध पंजीकृत किया गया है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

विधायक और जेई के बीच हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। विद्युत विभाग के जेई ने अपनी शिकायत के साथ भी वीडियो की
सीडी अटैच की है। सोशल मीडिया पर इस प्रकरण में तमाम प्रक्रियाएं आ रहीं हैं।

विद्युत विभाग के एमडी ने मांगी रिपोर्ट

विधायक और जेई के बीच हुए विवाद के मामले में विद्युत निगम के एमडी ने एसई हरिमोहन से रिपोर्ट मांगी है। एसई ने इस संबंध में दर्ज प्राथमिकी की प्रति
के साथ अपनी सूचना भेज दी है। विस्तृत रिपोर्ट अधिशासी अभियंता विद्युत की रिपोर्ट मिलने के बाद भेजी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें