फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा प्रत्याशी ने थामा भाजपा का दामन

Tue, 19 Apr 2016 01:23 AM IST
सपा प्रत्याशी ने थामा भाजपा का दामन
विज्ञापन
सपा प्रत्याशी ने थामा भाजपा का दामन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ब्रजक्षेत्र उपाध्यक्ष रहीं कुंदनिका शर्मा के सपा में शामिल होने के 48 घंटे के भीतर भाजपा ने सपा प्रत्याशी को पार्टी में शामिल कर ‘हिसाब’ चुकता कर लिया। आगरा ग्रामीण विधानसभा सीट की सपा प्रत्याशी हेमलता दिवाकर ने प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य की मौजूदगी में भाजपा में शामिल होने का ऐलान किया।
विज्ञापन

सोमवार सुबह लगभग सवा सात बजे हेमलता केंद्रीय राज्यमंत्री डा. रामशंकर कठेरिया के साथ मदिया कटरा स्थित होटल वैभव पैलेस पहुंचीं। वहां उन्होंने भाजपा में शामिल होने की घोषणा की। 
प्रदेश अध्यक्ष ने उनका स्वागत किया। इसके बाद तो उन्हें भाजपाइयों ने उन्हें फूलों से लाद दिया। इस दौरान विधायक योगेंद्र उपाध्याय, प्रदेश उपाध्यक्ष हरद्वार दुबे, ब्रजक्षेत्र कोषाध्यक्ष नवीन जैन, जिलाध्यक्ष अशोक राना, महानगर अध्यक्ष नागेंद्र प्रसाद दुबे गामा, राजकुमार चाहर आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन

बता दें कि 16 अप्रैल को भाजपा ब्रजक्षेत्र उपाध्यक्ष कुंदनिका शर्मा ने लोक निर्माण विभाग के मंत्री शिवपाल की मौजूदगी में लखनऊ में सपा ज्वाइन कर ली थी। 
इनसेट
दूसरे नंबर पर रही थीं हेमलता
सपा ने हेमलता दिवाकर को अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों की पहली सूची में ऐसे ही शामिल नहीं किया था। दरअसल, पिछले वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने बसपा प्रत्याशी कालीचरन सुमन को तगड़ी टक्कर दी थी। उन्होंने 51 हजार से अधिक वोट हासिल किए थे। वह दूसरे नंबर पर रही थीं। 

सपा में मेरा दम घुट रहा था। सरकार में रहते हुए समर्थकों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा था। सपा नेताओं ने समर्थन के बजाय विरोध में कार्य किया, इसकी वजह से पिछला विधानसभा चुनाव (वर्ष 2012) हार गई। भाजपा में कार्यकर्ता के रूप में शामिल हुई हूं, प्रत्याशी घोषित किए जाने पर कोई समझौता नहीं हुआ है। 
हेमलता दिवाकर, भाजपा नेत्री

सपा की भाजपा संगठन में सेंध की तैयारी
आगरा। समाजवादी पार्टी अब भाजपा के संगठन में सेंधमारी के प्रयास में है। बता दें कि पार्षद कुंदनिका शर्मा को उत्तर विधानसभा सीट से टिकट देकर समाजवादी पार्टी ने भाजपा में खलबली मचा दी थी। इसके 48 घंटे में ही भाजपा ने सपा की घोषित प्रत्याशी हेमलता दिवाकर पार्टी में शामिल कर लिया। बताया जा रहा है कि भाजपा के मठाधीशों की उपेक्षा का शिकार हो रहे कुछ कद्दावर भाजपाई सपा के संपर्क में हैं।
विज्ञापन

--------------------------
वर्जन
हेमलता दिवाकर जनता से डरकर भाजपा में शामिल हुई हैं। सपा के बलबूते ही उन्हें 2012 के विधानसभा चुनाव में जबरदस्त वोट मिला था। 
राम सहाय यादव, जिलाध्यक्ष, सपा 
-------
हेमलता की उदासीनता से पहले ही तय हो गया था, वे कभी धोखा कर सकती हैं। पार्टी पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा।
रईसुद्दीन कुरैशी, शहर अध्यक्ष, सपा  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें